बिहार: दबंगों ने महिला पर ढाए बेपनाह जुल्म, सैकड़ों लोग देखते रहे तमाशा
वृद्ध महिला ने कहा कि जब वह अपने आंगन में बैठकर खाना बना रही थी तभी गांव के कुछ लोग आए और उसे घसीटते हुए बाहर ले गए फिर बुरी तरह पीटा।
पटना। बिहार में आए दिन गुंडागर्दी के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं और इसी गुंडागर्दी के चलते कुछ दबंगों की दबंगई का कहर एक वृद्ध महिला पर इस कदर टूटा जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, दिन- दहाड़े गांव के दबंगों ने वृद्ध महिला को घर से घसीटते हुए चौराहे पर ले जाकर जूते-चप्पलों से पिटा और उसे मैला घोलकर भी पिलाया। इन दबंगों ने इस वृद्ध महिला पर डायन होने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव की रहने वाली वृद्ध महिला के साथ गांव के ही पांच से छह दबंगों ने डायन का आरोप लगाकर उसे जूते-चप्पल से मारते हुए गांव के चौराहे पर ले गए और उसे मैला पिलाया। वहीं, वृद्ध महिला मारपीट के कारण बेहोश हो गई। जिसके बाद दबंग महिला का घर उजाड़ते हुए घर से 18 हजार रूपये नगद और एक सोने की चेन लेकर चंपत हो गए। जब वृद्ध महिला को होश आया, वह इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल गई और इसके बाद थाने में पहुंचकर गांव के दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
वहीं, दबंगों की दबंगई से पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव के ही छह लोगों को नामजद करवाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह अपने आंगन में बैठकर खाना बना रही थी तभी गांव के प्रीतम यादव, तरण यादव, कुंदन यादव, मुक्की यादव, बुलाकी यादव, सोनी यादव, नीति यादव और पत्तम यादव के साथ चार-पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे और डायन का आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले में दोषियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक एक भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। जिससे पीड़िता के परिवार वाले काफी दहशत में हैं। ये भी पढ़ें: यूपी: शराब न लाने पर सिपाही ने चला दी ड्राइवर पर गोली, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications