बिहार: गश्त पर निकल रहे सैप जवानों को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत व कई घायल

पटना। सोमवार की सुबह हादसे भरी सुबह रही। बिहार के जमुई जिले में सड़क हादसे में 2 सैप जवानों की मौत हो गई व कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में मरने वाले सैप के जवान जितेंद्र प्रसाद सिंह और भूलन यादव आज सुबह दल-बल के साथ गश्ती के लिए निकले थे तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे इन दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

patna 2 sap soldier died in road accident

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बिहार के जमुई जिले में हुआ जहां लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस गश्ती पर निकली थी और थाना चौक के पास पहुंची तभी अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें दो सैप के जवान की मौत हो गई तो दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सैप जवानों के नाम जितेंद्र प्रसाद सिंह और भूलन यादव बताया जा रहा है। मृतक जवान भूलन यादव भोजपुर के कुल्हड़िया और जितेंद्र प्रसाद सिंह दानापुर के रहने वाले थे। जो आज सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे और एंटी लैंड माइंस पुलिस वाहन पर सवार हो रहे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिसकी चपेट में दोनों आ गए और उनकी मौत हो गई। इस घटना में एएसआई संजय कुमार त्रिवेदी और एक जवान सुरेश शाह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घटना के बाद ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। ट्रक को गिरफ्त में लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। बहुत जल्द चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतक परिवार वाले को मामले की जानकारी दी गई है और सभी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+