Begusarai News: महंगे शौक को पूरा नहीं करवा सके माता-पिता, बेटे ने लगा लिया मौत को गले, जानिए
Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां एक बेटे ने सिर्फ़ इस वजह से मौत को गले लगा लिया, क्योंकि उसके माता पिता महंगे शौक पूरे नहीं करवा सके। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बेगूसराय जिला के हरदिया, वार्ड नं. 10 (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। जहां 17 वर्षीय पिंटू शर्मा नाम के युवक ने मां-बाप से नाराज़ होकर ख़तरनाक क़दम उठा लिया। इस पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि युवक बहुत ही ज़िद्दी मिज़ाज का था।

श्याम शर्मा (पीड़ित पिता) ने हाल ही में उसे करीब 30 हज़ार रुपये का मोबाइल खरीद कर दिया था। महंगा मोबाइल लेने के बाद वह घर वालों से बाइक दिलवाने की ज़िद पर अड़ा हुआ था। माता-पिता उसके शौक को पूरा करने की स्थिति में नहीं थे।
इस बात से पिंटू नाराज़ चल रहा था, उसने हर हाल में बाइक दिलाने की ज़िद ठान ली। माता-पिता ने मना किया तो उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों की मानें तो श्याम शर्मा के पास दो मकान है। परिवार के लोग नए वाले मकान में रहते हैं। पिंटू पुराने मकान में सोने के लिए जाता था।
रात में खाना खाकर वह पुराने मकान में सोने गया और थोड़ी देर बाद ही ख़ौफनाक क़दम उठा लिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी, जब तक देर हो चुकी थी। वहीं इस पूरे मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि किशोर के आत्महत्या की जानकारी मिली। पुलिस की टीम को तुरंत मौक़े पर रवाना किया। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications