'पहले अपनी पत्‍नी से पूछे', Pappu Yadav के 'नेताओं के बेड से महिलाओं का करियर' वाले बयान पर भड़के Anant Singh

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के कारण बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। पप्‍पू यादव ने कहा, "90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।"

पप्‍पू यादव के इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। राजनीति हस्तियां पप्‍पू यादव की जमकर आलोचना कर रही हैं। JD(U) विधायक अनंत सिंह ने सीधे पप्‍पू यादव की पत्‍नी को लेकर बयान दे डाला है। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

Pappu Yadav

अनंत सिंह बोले- 'पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी से पूछें'

अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, "पप्पू यादव पागल हो गए हैं, पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी से पूछें कि... वो भी राजनीति में हैं। उन्हें किसी और के बारे में बोलने से पहले उनसे भी पूछना चाहिए कि..."। अनंत यादव ने तंज कसा कि वे सिर्फ चर्चा में रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं, जबकि दूसरों की महिलाओं के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपनी पत्नी से पूछना चाहिए। जेडीयू ने इस टिप्पणी पर पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पप्‍पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं JD(U) नीरज कुमार ने भी पप्पू यादव के शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा ऐसे शब्द कोई अपने घर में भी इस्तेमाल न कर सकता। कुमार ने जोर देकर कहा, "हमारा पक्का मानना है कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।" नीरज कुमार ने कहा पप्‍पू यादव पर 70-71 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने सवाल उठाया, "फिर भी, अब वह यहां महिलाओं के आचरण पर उपदेश दे रहे हैं। क्या वह महिला आयोग के नोटिस के जवाब में सिर्फ नाटक कर रहा है, या वह सचमुच बीमार है?"

महिला आयोग ने पप्‍पू यादव को भेजा नोटिस

पप्‍पू यादव के विवादित बयान को स्‍वत: संज्ञान में लेते हुए बिहार महिला आयोग ने भेजा है। जिसमें पप्‍पू यादव ने कहा था कि "अधिकांश महिलाएं 'पुरुष नेता के कमरे' में गए बिना राजनीति में प्रवेश नहीं कर सकतीं हर दिन नेताओं का सीसीटीवी फुटेज आता है। औरत को नोचने की एक संस्कृति बन गई है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक हर जगह बेटियों का शोषण हो रहा है।" हद तो इस बात की है कि पप्‍पू यादव ने आयोग की नोटिस के बाद अब नेताओं को लेकर बहुत ही गंदा दावा किया है

पप्‍पू यादव अब बोले- '70-80 प्रतिशत राजनेता पॉर्न देखते हैं'

पप्‍पू यादव ने दावा किया कि 70-80 प्रतिशत राजनेता पॉर्न देखते हैं और उनकी जाँच होनी चाहिए। यादव ने कहा, "मैंने यह सदन के पटल पर भी कहा है कि 70-80% राजनेता पॉर्न देखते हैं। तो सभी की जाँच कराई जाए। अगर मेरे फोन में पॉर्न है, तो मेरी भी जांच करें... ये लोग कौन हैं जिन्होंने मुझे नोटिस भेजा है? ये किसके साथ हैं? पूर्व मंत्रियों के साथ इनकी कई तस्वीरें हैं। जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते...।"

महिला आयोग बोला- क्‍यों ना पप्‍पू यादव की सदस्‍यस्‍यता रद्द कर दी जाए

गौरतलब है कि महिला आयोग (NCW) ने पप्पू यादव के बयान को "संकीर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता" का प्रतीक बताते हुए नोटिस भेजा है। आयोग प्रमुख विजया राहटकर ने कहा कि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लेकर पप्पू यादव से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है और तीन दिन में जवाब मांगा है। साथ ही पूछा है कि क्‍यों ना पप्‍पू यादव की लोकसभा से सदस्‍यस्‍यता रद् कर दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+