ख़बर का असर, गढहरा इंटर कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, वन इंडिया हिंदी ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
Garahra Inter College में फिर से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाने के लिए समाज सेवा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष दानिश महबूब ने वन इंडिया हिंदी को धन्यवाद दिया।

Garahra Inter College: समाज सेवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने स्कूल के फिर से खुलने पर वन इंडिया हिंदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वन इंडिया हिंदी ने शुरुआत से हम लोगों की समस्याओं को उजागर किया। रेलवे इंटर कॉलेज गढ़हरा फिर से संचालित हो पाया।
28 अप्रैल 2023 से रेलवे इंटर कॉलेज गढ़हरा में फिर से पढ़ाई का काम शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि रेलवे इंटर कॉलेज गढ़हरा (बरौनी) के लिए समाज सेवा संघर्ष समिति ने 'स्कूल बचाओ अभियान' चलाया था। बेगूसराय जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपा था।
Recommended Video
वन इंडिया हिंदी से समाज सेवा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष दानिश महबूब ने खास बातचीत की। स्कूल बचाने की मुहिम को प्रमुखता से उठाने पर आभार भी व्यक्त किया। दानिश महबूब ने बताया कि इसके अलावा तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को ज्ञापन सौंपा था।
समाज सेवा संघर्ष समिति गढ़हरा के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष दानिश महबूब समेत समिति के सभी सदस्यों ने स्कूल को बचाने के लिए मुहिम छेड़ रखी थी। दानिश महबूब ने बताया कि करीब दो लाख आबादी वाले गढ़हरा क्षेत्र में 80 हजार छात्र छात्राओं की आबादी वाले क्षेत्र में स्कूल के बंद हो जाने से शिक्षा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
दानिश महबूब ने कहा कि वन इंडिया हिंदी हमेशा से जन सरोकार के मुद्दे उठाता रहा है। इस तरह से ही निष्पक्ष हो कर जनता के मुद्दे उठाते रहें, ताकि समाज में विकास हो और नफरत की सियासत पर लगाम लग सके। स्कूल के पुन: संचालन से छात्रों में काफी खुशी है।
ये भी पढ़ें:ख़बर का असर: जज को क़ैदी ने दिखाई थी रोटी, अब NHRC ने बिहार के जेल प्रमुख से मांगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications