VIDEO: बिहार में बाढ़ की विनाशलीला, मौतें 300 के पार...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हवाई यात्रा कर लोगों का जायजा ले रहे हैं तो देश के प्रधानमंत्री भी बिहार में आई इस भयानक बाढ़ को देखने के लिए बिहार आएंगे।
पटना। बिहार में आई भीषण बाढ़ प्रलय के कारण राज्य के डेढ़ करोड़ लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। वहीं अब तक 350 लोग इस भीषण त्रास्दी के प्रकोप से काल के गाल में समा गए हैं। दिन पर दिन बाढ़ की हालत बिगड़ती जा रही है। पिछले 15 दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। हर पल लोगों को मौत का खौफ सता रहा है। बिहार के 18 जिले के डेढ़ करोड़ लोग इस भयानक बाढ़ की चपेट में फंसे हुए हैं।
देखिए VIDEO...


किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिला शामिल है। वहीं बाढ़ की चपेट में अब तक अररिया में 71 लोग, सीतामढी में 34, पश्चिमी चंपारण में 29, कटिहार में 26, मधुबनी में 22, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में 19-19, मधेपुरा में 15, सुपौल में 13, किशनगंज में 11, पूर्णिया और गोपालगंज में 9-9, मुजफ्फरपुर में 7, खगड़िया और सारण में 6-6 वहीं शिवहर और सहरसा में 4-4 लोगों की मौत हो चुकी है। तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के बीच सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की 28 टीमों के 152 जवान, 118 नाव के साथ लोगों की मदद के लिए वहां मौजूद हैं तो एसडीआरएफ की 16 टीम 446 जवानों और 92 नाव के साथ आर्मी के 7 कालम, 630 जवानों और 70 नाव के साथ बाढ़ पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।


आपको बता दें कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उचित सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा सहायता की जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हवाई यात्रा कर लोगों का जायजा ले रहे हैं तो देश के प्रधानमंत्री भी बिहार में आई इस भयानक बाढ़ को देखने के लिए बिहार आएंगे। अब तक 7,34,512 से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 1,346 राहत शिविरों में 3,27,156 सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications