Bihar News: ऑपरेशन का तजुर्बा नहीं, यूट्यूब देख की सर्जरी, डॉक्टर अधूरी जानकारी बनी मौत की वजह
Bihar News Today: बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर आए दिन सवाल उठते रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान हैं। वहीं अब निजी अस्पतालों से भी डॉक्टर्स के लापरवाही की ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा मामला बिहार के छपरा जिले का है, जहां डॉक्टर की अधूरी जानकारी एक बच्चे की मौत की वजह बन गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि छपरा के स्थानीय डॉक्टर अजीत कुमार को सर्जरी का अनुभव नहीं था। यूट्यूब में देखकर उसने 15 वर्षीय गोलू का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने बताया कि गोलू को पथरी की परेशानी थी। इलाज के लिए डॉक्टर अजीत कुमार के पास ले गए।

झोला छाप डॉक्टर अजीत ने बच्चे के ऑपरेशन करने की बात कही, बिना किसी जानकारी और पर्याप्त संसाधनों के उसने सर्जरी कर दी। ऑपरेशन करने के दौरान उसने, यूट्यूब में सर्जरी का तरीका कर देख रहा था। मरीज़ के पिता ने सवाल किया तो उसे फटकारते हुए वहां से भगा दिया।
ऑपरेशन होने के बाद बच्चे को आराम नहीं मिला थोड़ी देर बाद ही गोलू की तबीयत बिगड़ने लगी। इस बात को जब डॉक्टर से बताया तो उसने अनसुना कर दिया, जिसके बाद गोलू की मौत हो गई। गोलू के पिता का आरोप है कि यूट्यूब से देखकर डॉक्टर ने सर्जरी की वही मौत का कारण बनी है। यह डॉक्टर की लापरवाही और अधूरी जानकारी की वजह से हुआ।
बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है, गुस्साए लोगों ने डॉक्टर अजीत कुमार के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने ज़िम्मेदारी से काम नहीं किया। इस तरह से मरीज़ों की जान से खिलवाड़ का धंधा बंद होना चाहिए। पीड़ित परिवार को सही इंसाफ़ मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications