Nitish Kumar vs Lalu Yadav:बिहार के इन दिग्गज नेताओं में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? कहां से ली लालू-नीतीश ने डिग्री?

Nitish Kumar vs Lalu Prasad Yadav Education and Degree: में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हालंकि अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव के माहौल के बीच राज्य की राजनीति में नेताओं को लेकर चर्चा और बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में जनता न केवल राजनीतिक दलों और उनके घोषणापत्रों पर नजर रख रही है, बल्कि प्रमुख नेताओं की पृष्ठभूमि और उनकी योग्यताओं पर भी ध्यान दे रही है।

नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव जैसे अनुभवी नेता चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक क्षमता दिखाने के लिए तैयार हैं। चुनावी हलकों में अब मतदाता इस बात में रुचि ले रहे हैं कि इन नेताओं की शिक्षा और योग्यता क्या है और उन्होंने राजनीति में कदम कैसे रखा। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक सफर को समझने के लिए उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि और पेशेवर योग्यता को जानना भी अहम हो गया है।

Nitish Kumar vs Lalu Prasad Yadav Education and Degree

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि नीतीश कुमार और लालू यादव की डिग्री और शिक्षा के बारे में। साथ ही यह भी जानने को मिलेगा कि उन्होंने राजनीति में कदम कैसे रखा और किस तरह बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टर स्ट्रोक! 25 लाख महिलाओं को आज भेजी जाएगी 10-10 हजार रुपये की मदद

नीतीश कुमार की शिक्षा (Nitish Kumar Education and Degree)

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूलों से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.Tech) की डिग्री 1972 में प्राप्त की। नीतीश कुमार ने इसके बाद बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में काम किया और बाद में राजनीति में सक्रिय हुए। हालांकि कॉलेज के दौरान भी वो छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे।

लालू यादव की शिक्षा (Lalu Prasad Yadav Education and Degree)

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवारीया गांव में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूलों से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के बी.एन. कॉलेज से स्नातक (B.A.) और पटना लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. (LLB) की डिग्री ली। लालू यादव छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे और पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष के पद पर रहे।

राजनीतिक शुरुआत

नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा। नीतीश कुमार ने तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र का अनुभव हासिल किया। लालू यादव ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Date: छठ के बाद वोटिंग, अगले हफ्ते कभी भी तारीखों का ऐलान, बिहार चुनाव पर लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+