Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitish kumar Shapath Grahan: कब और कहां देख सकते हैं नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण? आज ही नोट करके रख लें डिटेल

Nitish kumar Shapath Grahan: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के मुहाने पर है। एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। इस बीच सोशल मीडिया और गूगल पर आम यूजर्स ढूंढ़ रहे हैं कि नीतीश कुमार कब शपथ लेंगे और लोग इसे कहां लाइव देख सकेंगे? आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए गठबंधन ने सरकार गठन का दावा पेश कर दिया है और राज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख पर चर्चा पूरी हो चुकी है। नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ लेंगे। पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधानमंडल का नेता चुना गया है।

Nitish kumar Shapath Grahan

Nitish kumar Shapath Grahan का समारोह कहां होगा?

परंपरा के मुताबिक, नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। यही वह जगह है जहां वे पहले भी कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को दोपहर 1:30PM बजे होगा।

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav ने टूटते परिवार को लेकर मोदी सरकार-Nitish से मांगी मदद, बोले- 'मेरे माता-पिता को...'

Nitish kumar के शपथ ग्रहण में कौन-कौन होंगे शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी शामिल हो सकते हैं। नए मंत्रीमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और विशेष अतिथि भी इस समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।

Nitish kumar Shapath Grahan की लाइव कवरेज कहां देख सकते हैं?

बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण का हिस्सा आम लोग भी बन सकते हैं। शपथ ग्रहण को घर बैठे लाइव भी देख सकते हैं। शपथ ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा:

- दूरदर्शन बिहार (DD Bihar)

- YouTube Live स्ट्रीम कई न्यूज चैनल और बिहार सरकार का ऑफिशियल चैनल इसे प्रसारित करेंगे

- सोशल मीडिया-Facebook और X पर भी लाइव अपडेट मिलेंगे

- वनइंडिया हिंदी (Oneindia Hindi) की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी आप लाइव कवरेज देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: अमिताभ के फैन, इस अभिनेत्री के दीवाने, जानें बख्तियारपुर के 'मुन्ना' की अनकही बातें

नीतीश कुमार का यह शपथ ग्रहण खास क्यों माना जा रहा है?

नीतीश कुमार का यह शपथ ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चुनावी नतीजों से पहले भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। विपक्ष के तमाम आरोपों के बावजूद एनडीए ने प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल की है। माना जा रहा था कि बीजेपी की अधिक सीटें होने पर नीतीश सीएम नहीं बनेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

मंत्रीमंडल में कौन-कौन शामिल हो सकता है?

सूत्र बताते हैं कि एनडीए के दोनों प्रमुख दलों JDU और BJP से संतुलित प्रतिनिधित्व को जगह मिल सकती है। एलजेपी, हम और आरएलपी के कोटे से भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। कुछ नए चेहरों के भी शामिल होने की संभावना है। पुराने अनुभवी नेताओं को अहम विभाग दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar Oath Tomorrow: नीतीश कुमार कल सुबह गांधी मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, टाइम टेबल आउट!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+