Nitish Kumar: अमिताभ के फैन, इस अभिनेत्री के दीवाने, जानें बख्तियारपुर के 'मुन्ना' की अनकही बातें
Nitish Kumar: नीतीश कुमार भारत के उन प्रमुख नेताओं में से एक हैं जिन्होंने लंबे समय तक बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने साफ-सुथरी छवि, कार्यशैली और विकास-केंद्रित राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले नीतीश कुमार को लोग ' सुशासन बाबू' के नाम से संबोधित करते हैं। इस बार के चुनाव में जिस तरह से नीतीश कुमार ने शांति के साथ अपनी लड़ाई लड़ी, वो उनकी दूरदर्शिता को साबित करने के लिए काफी है।
विरोधियों ने उन्हें 'बीमार', 'उम्रदराज', 'पलटू' जैसे अलंकारों से नवाजा लेकिन नीतीश बिना किसी को कुछ कहे अपना काम करते गए और आज नतीजा ये है कि वो 10वीं बार बिहार की सत्ता पर काबिज हुए हैं, गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने सपलता कई नई पटकथा लिखी है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री (Nitish Kumar)
सादगी पसंद नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के नालंदा जिले के बख्तियारपुर में हुआ था, पढ़ने-लिखने में काफी रूचि थी, इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और फिर कुछ वक्त तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी भी की।
जेपी आंदोलन ने बदली Nitish Kumar की सोच
लेकिन जेपी आंदोलन ने उनकी सोच ही बदल दी और उन्होंने राजनीति में कदम रखा, लालू यादव के जंगल राज को उखाड़कर बिहार में सुशासन वाले नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर तो आप लोग बखूबी जानते हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं कुछ खास बातें, जो कि सियासी नहीं बल्कि उनकी पसंद से जुड़ी हुई हैं।

बख्तियारपुर के 'मुन्ना'
उनका बचपन का उपनाम 'मुन्ना' था और अपने पुराने दोस्तों के लिए वह आज भी वही हैं। दोस्तों में वो हंसी-ठहाकों के लिए भी लोकप्रिय हैं, उन्हें कविताओं और शायरी का भी शौक है, जो कि उन्हें उनकी मां से मिला है।
बिना दहेज के Nitish Kumar ने की थी शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जब नीतीश ने 1973 में मंजू कुमारी सिन्हा से शादी की, तो उन्होंने दहेज-मुक्त शादी पर जोर दिया था, 70 के दशक के यह एक क्रांतिकारी कदम था। इससे परिवार में कुछ तनाव भी पैदा हुआ, लेकिन नीतीश नहीं झुके।

पत्नी से लिए थे चुनाव प्रचार के पैसे
जब नीतीश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, तो उनके पास पैसे नहीं थे, पत्नी मंजू के पास थे। स्कूल शिक्षिका ने चुपचाप अपनी बचत में से ₹20,000 उन्हें अभियान के लिए दी थी।
अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन
आपको जानकर हैरत होगी कि नीतीश कुमार को बॉलीवुड की फिल्में देखने का बड़ा शौक था, यही नहीं वो अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन भी हैं। इसका ताजा उदाहरण तब दिखा था, जब 2011 में, उन्होंने पटना में अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में 'आरक्षण' की एक विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की थी। 'बिग बी' अपने स्पेशल विमान से आए थे, नीतीश ने अमिताभ को सम्मानित भी किया था।
'तीसरी कसम' पसंदीदा फिल्म
उनके करीबी लोग बताते हैं कि उनकी पसंदीदा फिल्म राज कपूर-वहीदा रहमान की क्लासिक 'तीसरी कसम' है। जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने मोबाइल सिनेमा वैन का उपयोग करके ग्रामीण बिहार में 'तीसरी कसम' की सरकारी स्क्रीनिंग करवाई थी।

'मेरे महबूब ' को कई बार देखा
नीतीश कुमार ने अपने कॉलेज टाइम में 'मेरे महबूब' फिल्म कई बार देखी थी, ये उस वक्त कॉलेज में ये एक मजाक भी बन गया था, इस फिल्म में अभिनेत्री साधना और राजेंद्र कुमार का रोमांस उन्हें इतना पसंद था कि वो दोस्तों के बीच फिल्म के उर्दू संवादों और गीतों को गुनगुनाते भी थे। वो तब अभिनेत्री साधना को भी काफी पसंद किया करते थे।
मसाला डोसा
वो शाकाहारी हैं और सादा- हल्का मसालेदार भोजन पसंद करते हैं लेकिन 'मसाला डोसा' उनकी फेवरेट डिश है।












Click it and Unblock the Notifications