Nitish Kumar ने PM के सामने किया दोहराया वादा, 'बीच में इधर-उधर किए थे, जो लोग ऐसा कराए उनको छोड़ दिए'

Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब दो महीने से भी कम का समय है। सोमवार (15 सितंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर एनडीए (NDA) में बने रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मंच से आरजेडी पर निशाना साधते हुए अपनी पुरानी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि बीच में इधर-उधर किए थे, लेकिन अब उन लोगों को छोड़ दिए हैं। बिहार में 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था।

नीतीश कुमार के इस बयान को आरजेडी पर निशाना माना जा रहा है। बता दें कि नीतीश के पलटी मारने की आदत को देखते हुए ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव नतीजों के बाद शायद वह पाला बदल सकते हैं। ऐसी अटकलों पर विराम लगाने के लिए वह लगातार कई मंचों से कहते रहे हैं कि अब एनडीए के साथ ही रहेंगे।

Nitish Kumar

Nitish Kumar ने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की

पीएम मोदी के मंच पर रहने के दौरान नीतीश कुमार ने उनकी जमकर तारीफ भी की। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने पीएम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों विकास कर रहा है। नीतीश ने कहा, 'पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत से सीमांचल और पूरे परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा। सबको 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी और इसका फायदा भी प्रदेश के लोगों को होगा। फिर चुनाव जीतेंगे तो 5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लोग एकजुट हैं और मिलकर काम कर रहे हैं। इसी तरह से आगे भी मिलकर काम करेंगे।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीट बंटवारे पर अभी तक NDA में उलझन, लेकिन Nitish Kumar ने शुरू कर दी अपनी प्रेशर पॉलिटिक्स

RJD पर भी नीतीश कुमार ने साधा निशाना

इसी दौरान नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिन लोगों ने गड़बड़ी की थी, हमने उनको छोड़ दिया। 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था, सरकार ने कोई काम नहीं कराया था। हर चीज़ में बस गड़बड़ी थी और गड़बड़ करने वालों को अब हम छोड़ दिए हैं। अब बिहार का विकास हो रहा है और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। महिलाओं को तरक्की मिल रही है।' माना जा रहा है कि नीतीश ने खुले तौर पर आरजेडी को चेतावनी दी है और उन्हें ही गड़बड़ी करने वाला कहा है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का मिशन बिहार: पूर्णिया में बोले- 'गारंटी देता हूं, हर गरीब को पक्का घर दूंगा', भाषण की 5 बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+