Bihar Chunav: सीट बंटवारे पर अभी तक NDA में उलझन, लेकिन Nitish Kumar ने शुरू कर दी अपनी प्रेशर पॉलिटिक्स
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब गिनती के ही दिन बचे हैं और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर तकरार भी दिखने लगी है। चिराग पासवान और जीतनराम मांझी एक-दूसरे पर तल्ख बयानबाजी भी कर चुके हैं। इस बीच एनडीए (NDA) में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन सकी है और इधर नीतीश कुमार ने प्रेशर पॉलिटिक्स करनी भी शुरू कर दी है। अब तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, लेकिन नीतीश ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार अब सीट बंटवारे के लिए और इंतजार नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल आखिरी घोषणा होने में वक्त है, लेकिन इस बीच वह अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने लगे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बक्सर के एक कार्यक्रम के दौरान राजपुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया।

Bihar Chunav: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर टेंशन
दरअसल एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर टेंशन की स्थिति बनी हुई है। बिहार में 243 सीटें हैं और नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि वह बीजेपी से कम से कम एक सीट ज्यादा पर लड़ाई लड़ना चाहते हैं। चिराग पासवान भी 30 सीटें मांग रहे हैं और उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी ने भी अपनी डिमांड रख दी है। ऐसे हालात में सीट बंटवारे के लिए तय निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि बीजेपी और चिराग पासवान की बातचीत चल रही है। लोजपा (रामविलास) के चुनाव चिह्न पर बीजेपी के कुछ उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: राहुल गांधी की मेहनत पर इन 3 मुद्दों ने डाला पानी, अस्मिता की लड़ाई में एनडीए को बढ़त?
Nitish Kumar ने उम्मीदवार घोषित कर दिखाई अपनी ताकत
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। राजनीति के विश्लेषकों का कहना है कि नीतीश कुमार ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बहुत सोच-समझकर अपनी प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत किया है। नीतीश ने बीजेपी और गठबंधन के बाकी दलों को भी यह संदेश दे दिया है कि वह फिलहाल सक्रिय हैं और उनकी पार्टी छोटी भूमिका में रहने के लिए किसी सूरत में तैयार नहीं है। जेडीयू ने अपने लिए लगभग तय सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें से कई ऐसी सीटें भी हैं जिन पर विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। इन सीटों पर नीतीश का प्लान अपने पुराने कैंडिडेट्स को ही उतारने का है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: वोट अधिकार यात्रा से महागठबंधन ने पलायन-रोजगार के मुद्दे को कर दिया ठंडा? समझें पूरा गणित












Click it and Unblock the Notifications