नीतीश कुमार बोले- दो बार इधर-उधऱ हुए, लेकिन अब इधर ही रहेंगे, फ्लोर टेस्ट पर कही ये बात

जिस तरह से पिछले कुछ सालों में बिहार के नीतीश कुमार ने अलग-अलग पार्टियों का दामन थामा उसके बाद उनपर दलबदल को लेकर सवाल उठ रहे है। इस बीच नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल होने के बाद कहा कि मैंने आपको पहले ही बता दिया है कि हम पहले से ही एनडीए में थे। पहले जहां थे वहीं वापस आ गए हैं। बीच में दो बार इधर-उधर हुए, लेकिन अब फिर से एक बार उधर ही हो गए हैं। अब मैं हमेशा उधर ही रहूंगा।

वहीं बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि इसमे कोई दिक्कत नहीं है। सबकुछ ठीक है, हम लोग आराम से बहुमत साबित कर लेंगे। दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह से मुलाकात के बाद जब बिहार के विकास को लेकर नीतीश से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसकी चिंता ना करें, बिहार में 2005 से विकास हो रहा है, तब से विकास का काम चल रहा है। सभी से अच्छी चर्चा हुई है।

nitish kumar

वहीं फिर से दल बदल के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमने दो बार एनडीए को छोड़ा। लेकिन अब ऐसा कभी नहीं करेंगे। ऐसा अब कभी नहीं होगा, अब हम यहीं रहेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने दिल्ली में भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की थी। कुछ वक्त उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर गुजारा

बता दें कि 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की सरकार फिर से सत्ता में वापस आई। सरकार गठन के 10 दिन बाद नीतीश कुमार पहली बार दिल्ली पहुंचे, यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन छह महीने बाद यह मुलाकात हुई है। इससे पहले सितंबर 2023 में दिल्ली में जी-20 की बैठक के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+