Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Bihar New CM: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, इसके तुरंत बाद एनडीए (NDA) गठबंधन के साथ नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस नए सियासी समीकरण में बीजेपी के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री (Samrat Choudhary CM Bihar) बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा चाक-चौबंद है और पटना के राजभवन से लेकर लोकभवन तक हलचल तेज है। बिहार के इस सत्ता परिवर्तन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

14 अप्रैल: इस्तीफे और दावे का दिन
- दोपहर 01:30 बजे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा मंत्रिपरिषद की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।
- दोपहर 02:00 बजे: भाजपा (BJP) विधायक दल की अहम बैठक शुरू होगी। इसमें ऑब्जर्वर के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे और नए नेता (मुख्यमंत्री पद के लिए) का चुनाव होगा।
- दोपहर 03:15 बजे: नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा(Nitish Kumar Resignation) सौंपेंगे। इसी के साथ वर्तमान सरकार भंग हो जाएगी।
- शाम 04:00 बजे: एनडीए (NDA) विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें जेडीयू, बीजेपी और अन्य सहयोगी दल शामिल होंगे। नीतीश कुमार नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।
- शाम 05:30 बजे: एनडीए के नेता राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और समर्थन पत्र सौंपेंगे।
15 अप्रैल: नई सरकार का आगाज
- सुबह से: लोकभवन में शपथ ग्रहण की अंतिम तैयारियां पूरी की जाएंगी। नए मंत्रियों को फोन जाने शुरू होंगे।
- सुबह 11:00 बजे: लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। नए मुख्यमंत्री (संभावित सम्राट चौधरी) और उनके साथ जेडीयू-बीजेपी कोटे के कई मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
- दोपहर 01:00 बजे: शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नई कैबिनेट की पहली अनौपचारिक बैठक हो सकती है, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।
जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
- डिप्टी सीएम- निशांत कुमार (Nishant Kumar Deputy CM )
- विजेंद्र यादव
- विजय कुमार चौधरी
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- जमा खां
- सुनील कुमार
ये भी पढे़ं: Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?
HAM,LJPR,RLM कोटे के मंत्री
- संतोष कुमार सुमन
- संजय पासवान
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश
बीजेपी कोटे के संभावित मंत्री
विजय कुमार सिन्हा
मंगल पाण्डेय
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
श्रेयसी सिंह
लखेंद्र पासवान
रमा निषाद
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
अरूण शंकर प्रसाद
संजय सिंह टाईगर
नीतीश कुमार रखेंगे नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव
शाम 4:00 बजे एनडीए विधायक दल की एक बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में जेडीयू, बीजेपी, हम (HAM) और लोजपा (R) के सभी विधायक शामिल होंगे। खास बात यह है कि खुद नीतीश कुमार नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं। यहीं पर गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा और बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट किया जाएगा। इस बैठक के बाद ही तय होगा कि नई सरकार का स्वरूप और शक्ति संतुलन कैसा होगा।
ये भी पढे़ं: Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे?
पटना में सुरक्षा अलर्ट मोड पर
राजनीतिक गहमागहमी को देखते हुए पटना को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोकभवन के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय से लेकर सचिवालय तक हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। समर्थकों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात नियमों में भी बदलाव किया गया है ताकि शपथ ग्रहण के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।












Click it and Unblock the Notifications