Video: क्या चंद्रयान-3 की लैंडिंग से अनजान हैं CM नीतीश कुमार? पत्रकारों के सवालों पर इधर-उधर देखने लगे सीएम
Nitish Kumar On Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर देश-विदेश में पूजा-पाठ और हवन किया जा रहा है। लोग इसरो की कामयाबी के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब मीडिया के सामने आए तो उनसे चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बारे में पूछा गया। लेकिन वह पत्रकारों के सवालों पर ऐसा रिएक्ट कर रहे थे कि उन्हें सवाल ही समझ नहीं आया हो। वे लगातार अपने मंत्री की तरफ देख रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें चंद्रयान-3 के बारे में कोई जानकारी ही नहीं हो।
क्या पूछा था पत्रकार ने
दरअसल, जब पत्रकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि सर आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर क्या कहेंगे। पत्रकार के सवाल पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिल्कुल अनजान दिखे। उनका हावभाव देखकर ऐसा लगा कि उन्हें मिशन चंद्रयान के बारे में बिल्कुल ही पता नहीं है। नीतीश के हाव भाव को देखते हुए अशोक चौधरी अलर्ट हो गए। और उन्होंने नीतीश कुमार के कान के पास जाकर मिशन चंद्रयान के बारे में बताया। इसके बाद सीएम नीतीश केवल इतना बोलकर आगे निकल गए कि मिशन चंद्रयान तो अच्छी बात है। नीचे देखें वीडियो किस तरह से सीएम नीतीश चंद्रयान-3 की लैंडिंग से अनजान दिखे...

बापू परीक्षा परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे थे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) देश के सबसे सबसे बड़े परीक्षा परिसर 'बापू परीक्षा परिसर' का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। परीक्षा परिसर में उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ निरीक्षण भी किया। इस पूरे कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार जब मीडिया से बात कर रहे थे तो वह चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर किए गए सवाल शायद समझ नहीं पाए और वे अपने बगल में खड़े जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी से ही पूछने लगे।
नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश और तेजस्वी पर कसा तंज
देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए छोटे-छोटे बच्चें उत्साहित है, लेकिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को समझ नहीं आएगा।












Click it and Unblock the Notifications