क्या Nitish Kumar Amit Shah के दावे पर सीधा जवाब देने से बचे, 2024 में बीजेपी के क्लीन स्वीप पर क्या बोले?

अमित शाह ने 2024 के आम चुनाव में बीजेपी के क्लीन स्वीप का दावा किया है। नीतीश कुमार शाह के दावे पर कोई सीधा जवाब देने से बचते दिखे।

Nitish Kumar Amit Shah

2024 के लोक सभा चुनाव में Nitish Kumar Amit Shah के क्लीन स्वीप के दावे पर क्या बोले ? बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक सवाल पर कहा, मैं केवल राज्य के विकास और लोगों के लाभ के लिए काम कर रहा हूं। हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है... मैं हमेशा से बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग करता रहा हूं।

नीतीश के बयान से पहले अमित शाह ने कहा, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं, पीएम मोदी को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की पहल के कारण जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। शाह ने कहा कि देश की जनता पूरे दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चल रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, शाह ने यह भी कहा कि देश के लोग 2024 के चुनावों में भाजपा के प्रमुख विपक्षी दल के बारे में फैसला करेंगे और उन्होंने यह लेबल किसी भी पार्टी को नहीं दिया है।

कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने चुनाव वाले राज्यों में प्रचार नहीं किया हो, लेकिन त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावों के नतीजे विपक्षी पार्टी की उन राज्यों में ताकत दिखाएंगे, जहां कभी कांग्रेस का दबदबा था। उन्होंने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित इस साल होने वाले चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर भरोसा जताया।

शाह ने कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने और रक्षा में आयात-निर्भरता को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा देश को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, देश को सुरक्षित बनाना और अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है।

शाह ने कहा कि दुनिया में भारत की उपलब्धियों को पहचान मिली है। आठ साल की छोटी सी अवधि में हमने देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया और हम सफल भी हुए। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं प्रभावी रूप से जमीनी स्तर तक पहुंची हैं।

बकौल शाह, त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के दौरान गरीब परिवार के घर में भोजन करने गया। उन्होंने मुझे शौचालय, गैस सिलेंडर, बिजली और नल का पानी और आयुष्मान भारत कार्ड दिखाया ... यह सब गरीब परिवार के घर पहुंचा। घर की महिला ने चावल की एक बोरी का जिक्र किया और कहा कि वे इसे बेच सकेंगी क्योंकि उन्हें केंद्र सरकार के माध्यम से राशन मिल रहा है। यह बदलाव है। मुझे लगता है कि 2024 में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और देश में हर कोई पीएम मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है।" त्रिपुरा चुनाव नतीजों के बारे में शाह ने कहा, मतगणना के दिन, दोपहर 12 बजे से पहले, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+