Nitish Cabinet Expansion: बिहार चुनाव से पहले BJP ने दिखाया सात का दम, इस तरह से साधे तीन समीकरण

Nitish Cabinet Expansion: सोमवार (24 फरवरी, 2025) को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी और उन्हें 'लाडला'तक बता दिया था, तभी से यह साफ हो गया था कि फिलहाल सियासत के इन दोनों धुरंधरों के बीच की केमिस्ट्री फिट बैठ रही है। दो दिन बाद जब नीतीश ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और सभी सात नए मंत्री बीजेपी के कोटे से लिए गए तो यह स्पष्ट हो गया कि उन्होंने बिहार चुनाव से पहले अपनी सहयोगी की बहुत बड़ी टेंशन दूर करने की कोशिश की है।

बिहार में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। बीजेपी नीतीश की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन की सरकार में बड़े भाई का रोल निभा रही है। मंत्रिमंडल में बीजेपी का कोटा खाली बचा हुआ था। चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता मंत्रियों के माध्यम से प्रदेश की जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधना चाहते थे। पीएम मोदी के बाद बीजेपी के कई और बड़े नेताओं के बिहार दौरे हुए और मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई।

nitish cabinet expansion

Bihar Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार से तीन बड़े समीकरण साधने की कोशिश

कैबिनेट विस्तार में देरी से बीजेपी के अंदर असंतोष के स्वर फूट रहे थे। जातिगत समीकरण को और दुरुस्त करने की मांग हो रही थी। नीतीश ने मौका दिया और बीजेपी ने अपनी सियासी गोटियां सेट करने में जरा भी देर नहीं की। आइए समझते हैं कि इस मंत्रिमंडल विस्तार से बीजेपी और उसकी सहयोगी जेडीयू ने किस तरह से 3 समीकरण साधने की कोशिश की है-

Nitish Cabinet Expansion: जातीय समीकरण

बीजेपी के जिन सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें से दो विधायक अति-पिछड़े (EBC) समाज से हैं। वहीं दो पिछड़े वर्ग (OBC) के एमएलए को भी मंत्री बनाया गया है। दो ही सवर्ण नेताओं को भी नीतीश सरकार में जगह दी गई है और वैश्य समाज के एक एमएलए को भी मंत्री बनाया गया है। इस तरह बीजेपी ने एक बहुत बड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया है।

Bihar Cabinet Expansion: क्षेत्रीय समीकरण

अगर शपथ लेने वाले बीजेपी के सातों विधायकों के इलाकों को देखें तो पार्टी ने इनके माध्यम से क्षेत्रीय समीकरण भी दुरुस्त रखने की कोशिश की है। मसलन, दो विधायक मिथिलांचल क्षेत्र से हैं, जिस पर इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी का भी बहुत ज्यादा ध्यान है। इसी तरह से सारण, तिरहुत, कोसी और मगध से लेकर झारखंड से सटे साहिबगंज तक का ख्याल रखा गया है।

Nitish Cabinet Expansion: मंत्री बनने वाले बीजेपी के सात विधायक इस प्रकार हैं-

1) संजय सरावगी, वैश्य, दरभंगा

2) सुनील कुमार, कोइरी (कुशवाहा), बिहारशरीफ

3) जीवेश मिश्रा- भूमिहार (सवर्ण), जाले, दरभंगा

4) राजू कुमार सिंह- राजपूत (सवर्ण), साहिबगंज

5) मोतीलाल प्रसाद- तेली (अति पिछड़ा) रीगा, सीतामढ़ी

6) कृष्ण कुमार मंटू- कुर्मी (पिछड़ा), अमनौर,सारण

7) विजय कुमार मंडल- केवट ( अति पिछड़ा), सिकटी, अररिया

Nitish Cabinet Expansion: NDA गठबंधन के भीतर के समीकरण

बीजेपी ने नीतीश कुमार के साथ सहमति बिठाकर यह संदेश देने में कामयाबी हासिल की है कि भाजपा और जदयू के बीच अब कोई दिक्कत नहीं है और एनडीए पूरी एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए तैयार है।

एक बात और साफ है कि अब ऐसा कोई कंफ्यूजन नहीं रह गया है कि विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। यह सही समय पर ही होंगे और गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी और सूझबूझ के साथ काम में जुट जाने का भी संदेश देने का प्रयास किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+