बिहार: पंचायत चुनाव के बीच वैशाली में मिले जिंदा बम, इलाके में मच गया हड़कंप

बिहार: पंचायत चुनाव के बीच वैशाली में मिले जिंदा बम, इलाके में मच गया हड़कंप

वैशाली, 21 नवंबर: पंचायत चुनाव के बीच बिहार के वैशाली जिले के जावज गांव के एक बगीचे में 9 जिंदा बम बरामद हुई है। बम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बम को अपने कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये बम किस मकसद से बगीचे में रखे गए थे। फिलहाल पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में लगी हुई है।

nine bombs found in Vaishali district of Bihar

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैशाली जिले में 10वें चरण के अंतर्गत आठ दिसंबर को मतदान होना है। पंचायत चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमाने उतरे उम्‍मीदवार पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बीच जिंदा बम मिलने की सूचना से प्रत्‍याशियों के साथ ही मतदाताओं को भी डरा दिया है। महनार के थानाध्‍यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जावज गांव के एक बगीचे में नौ जिंदा बम बरामद किए गए थे। बताया कि सभी देशी बम थे, जिन्‍हें डिफ्यूज कर दिया गया है।

एसआई प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि सभी बम पालिथिन में सड़क किनारे एक जगह रखे हुए थे। स्‍थानीय लोगों ने इसे समय रहते देख लिया और बड़ी अनहोनी होने से बच गई। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अब डरने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल पुलिस अब इस विषय पर जांच कर रही है कि आखिर यहां बम कौन लाया और उसका मकसद क्या था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+