बिहार: ससुर ने बहू को आशिक संग पकड़ा, रस्सी से बांध पूरी रात खड़े होने की पंचायत ने दी सजा

सुबह होने के बाद दोनों को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अपने कब्जे में लिया और थाने लाई।

पटना। शादी के बाद अपने प्रेमी से रात के अंधेरे में इश्क फरमाना एक प्रेमी जोड़े को इतना भारी पड़ा जिसकी कल्पना उसने सपनों में भी नहीं की होगी! गांव की नई नवेली दुल्हन रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के बाहों में आपत्तिजनक हालत में खेल रही थी तभी उस पर गांव के बुजुर्ग और उसके ससुर की नजर पड़ गई। नवविवाहित बहू के अश्लील खेल को देखकर गांव वाले की नजर शर्म से झुक गई। वहीं गांव वालों को देख प्रेमी भागने की फिराक में लग गया। जिसके बाद गांव वालों ने दौड़ते हुए उसे पकड़ लिया और दोनों को एक साथ रस्सी से बांधकर गांव के चौराहे पर सारी रात खड़ा कर दिया। जिसके बाद गांव की पंचायत ने अवैध प्रेम की इस कहानी पर एक खौफनाक सजा सुनाई।

बिहार: ससुर ने बहू को आशिक संग पकड़ा, रस्सी से बांध पूरी रात खड़े होने की पंचायत ने दी सजा

रात के अंधेरे में जहां इन दोनों को रस्सी से बांधकर चौराहे पर खड़ा कर दिया गया था वहीं सुबह होने के बाद दोनों को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अपने कब्जे में लिया और थाने लाई। मामला गया जिले के सिमरा गांव का है। जहां युवती की कुछ ही महीने पहले शादी हुई है लेकिन वो इस शादी से खुश नहीं है और किसी दूसरे युवक से प्रेम करती है। दबी जुबान से इस बात की जानकारी उसके ससुराल वालों को भी हुई लेकिन गांव की लोक-लाज के लिए इस बात को अंदर ही अंदर दबा दिया गया। युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए चोरी छिपे कोई न कोई बहाना कर घर से निकल जाती थी। तो कई बार ससुराल वालों ने इसे फोन पर बातें करते हुए भी पकड़ा था। हर बार लड़की बहाना बना लेती थी। कई बार इस बात का विरोध ससुराल वालों ने किया था पर लड़की पर कोई असर नहीं पड़ा।

हद तो तब हो गई जब रात के अंधेरे में नई नवेली बहू को गैर मर्द की बाहों में उसके ससुर ने देख लिया। फिर क्या था सारे रिश्ते नाते खत्म हो गए और लोक-लाज को त्यागते हुए अपनी बहू और उसके प्रेमी को एक साथ चौराहे पर रस्सी से बांध दिया गया। पहले तो भरी पंचायत ने इनकी जमकर धुलाई की और फिर पुलिस ने दोनों को कब्जे में लिया है। वही थाने लाने के बाद पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि हम लोगों की बातचीत कई सालों से एक दूसरे से होती है। इसी की वजह से लड़की ने उसे फोन करके बुलाया था। तो लड़की का कहना है कि हम लोग एक दूसरे से प्रेम करते हैं और इस प्रेम के वजह से कई बार हम दोनों में संबंध भी बना है।

जब युवती ने उस युवक से शादी करने की भी बात कही है तो लड़के ने इस संबंध से इनकार करते हुए लड़की के साथ शादी करने से मना कर दिया। साथ ही उसने कहा कि हम दोनों में बातचीत होती थी पर शादी के लिए कभी कोई बात नहीं हुई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+