पति को छोड़ शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के पास चली गई नवविवाहिता, पेट दर्द का बहाना बना कर दिया ऐसा
पटना। युवती को किसी और से प्यार था लेकिन उसकी शादी किसी और से हो गई। वो अपने पति को पसंद नहीं करती थी। उसके बाद उसने जो किया वो सन्न कर देने वाला था। शादी के 15 दिनों तक ससुराल में रहने के बाद वह मायके चली गई और फिर पेट में दर्द का बहाना बनाकर पति को बुलाया। पति जब मिलने ससुराल आ रहा था तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामला धर्मेंद्र पासवान मर्डर केस का है। धर्मेंद्र की मां के इस बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। मां सुनीता देवी ने हिलसा थाने में अपनी बहू व उसके प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

घटना पटना जिले के ही बढनपुरा गांव की है। सुनीता देवी ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे मेरा बेटा पसंद नहीं था। शादी के बाद भी वो फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती थी। वो उससे ही शादी करना चाहती थी। सुनीता ने बताया कि जब इस बात का पता धर्मेंद्र को चला तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी। सुनीता देवी ने बताया कि इसी साल अप्रैल में मेरे बेटे छोटू की शादी तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी वजीर पासवान की पुत्री सूरज कांति देवी उर्फ पिंकी कुमारी से हुई थी।
शादी के बाद महज 15 दिन वह ससुराल में रही। उसके बाद पिंकी के भाई मंटू पासवान ने उसकी विदाई कराई और मायके ले गया। 18 जून को ससुराल वालों ने छोटू को फोन कर पिंकी के पेट में दर्द होने की सूचना दी। 19 जून को जब छोटू अपनी बाइक से वहां जा रहा था तभी पूर्व की योजना के अनुसार पिंकी ने अपने प्रेमी मुन्ना के साथ मिलकर बढऩपुरा गांव के पास उसे गोली मार कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications