परिवार को नागवार गुजरा बेटी का 'प्यार', शादी के अगले दिन भाइयों ने ससुराल से किया अगवा, बिहार से वीडियो वायरल
Araria Bride Kidnap Video: बिहार के अररिया से अपहरण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंतरजातीय विवाह के बाद लड़की के घरवालों ने उसे शादी के अगले दिन उसके ससुराल से अगवा कर लिया।

Araria Bride Video Viral: हम चाहे 21वीं सदी में होने की बात करते हैं, लेकिन आज भी किसी लड़की को अपनी मर्जी से शादी करने का हक नहीं है! अब बिहार के अररिया से ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जहां फिल्मी स्टाइल में भाई अपनी बहन को बाइक से उठाकर ले गए।
फिल्मी स्टाइल में बहन को बाइक से उठाया
समाज और परिवार आज भी किसी बेटी को इंटरकास्ट मैरिज करने की इजाजत नहीं देता। कई दफा ऐसा ऐसा होने पर खौफनाक सजा तक भी जा चुकी है। इस बीच अररिया के बथनाहा ओपी क्षेत्र के भंगही पंचायत के श्यामनगर में नई नवेली दुल्हन को उसके घर से शादी के अगले ही दिन भाईयों ने सबके सामने अगवा कर लिया।
चिल्लाती रही बहन, गोद में उठाकर भागे
इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लाल जोड़ा पहने एक युवती को एक युवक जबरदस्ती गोद में उठाकर बाइक पर लादकर जा रहा है। इस दौरान युवती अपने आप को छुड़ाने की तमाम कोशिश करती है, लेकिन उसकी एक नहीं चलती। वहीं मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बनकर खड़े देखते रहते हैं।
इंटरकास्ट मैरिज के बाद बवाल
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला अंतरजातीय विवाह का है, जहां लड़की मंडल जाति से हैं और लड़के का परिवार नाई समाज से आता है। जिसके बाद बेटी के इस कदम से नाराज परिवार वालों ने सरेआम फिल्मी स्टाइल में नवविवाहिता को उसके भाइयों ने ससुराल से अगवा कर लिया। घटना शनिवार (3 जून) की बताई जा रही है।
परिवार को सता रहा डर!
इधर, दुल्हन के अगवा होने के बाद दूल्हा और उसके पिता सहित परिवार को हॉरर किलिंग का डर सता रहा है। लड़के छोटू और रूपा ने सुपौल कोर्ट में शादी की है, जिसकी जैसे ही जानकारी परिवार को मिली तो परिवार ने समाज में अपनी इज्जत के खातिर बेटी को मुखिया के आदेश के बाद ससुराल से उठा लिया। हालांकि घटना के बाद बथनाहा पुलिस ने शिकायत के बाद एक्शन लेते हुए युवती को बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications