Jehanabad News: जहानाबाद में अधिरकारियों ने अनोखे अंदाज़ में मनाया नये साल का जश्न, जानिए क्या रहा ख़ास
New Year Celebration Jehanabad News: नव वर्ष 2025 के अवसर पर जहानाबाद जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज़ में नये साल का जश्न मनाया।
अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिला अंतर्गत विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के साथ नव वर्ष समारोह मनाया और उन्हें शिक्षा वर्धन और जीवन शैली सुधारने के लिए प्रेरित किया।

अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार द्वारा जिला पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद में रह रहे बच्चों के साथ नव वर्ष मनाया किया गया। साथ ही बच्चों को अपने जीवन शैली में सुधार लाने का मंत्र बताया। उन्होंने बताया कि आप सभी को पर्यवेक्षण गृह में सज़ा देने के लिए नहीं रखा गया है, बल्कि आप एक बेहतर इंसान बन कर देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करें। साथ ही सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार द्वारा डॉ० भीम राव अम्बेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास, जहानाबाद में छात्रों के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा विद्यार्थियों को अपने अपने रुचि के अनुसार अपने कैरियर को उसी दिशा में बेहतर करने हेतु हौसला बढ़ाया गया ।
अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मोदनगंज में नव वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया तथा छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई और छात्राओं को शिक्षा एवं खेल-कूद के क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जानकारी दी गई तथा नव वर्ष की शुभकामना दी गई।
अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा द्वारा भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जहानाबाद में छात्राओं के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया । अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्राओं को अपने पढ़ाई को कैसे बेहतर किया जाए के बारे में बताया और छात्राओं के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इसके साथ ही छात्राओं को स्कूल बैग तथा पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई । छात्राओं द्वारा भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को अपने हाथों से तैयार किया हुआ नव वर्ष की शुभकामना कार्ड तैयार कर भेंट स्वरूप दिया।
निदेशक, डी.आर.डी.ए. कनिष्क कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, हुलासगंज में छात्राओं के साथ नव वर्ष मनाया गया। छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा छात्राओं को शिक्षा वर्धन की बातें बताई और छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री पुरस्कार स्वरूप दिया।
वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, घोषी में छात्राओं के साथ नव वर्ष समारोह मनाया गया। वरीय उप समाहर्ता के नेतृत्व में छात्राओं के बीच चित्रकला एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई तथा किस प्रकार शिक्षा को ढाल बना कर जीवन शैली को बेहतर किया जाए कि जानकारी साझा की गई।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी द्वारा भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मखदुमपुर में नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई । तथा छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई और बच्चों का हौसला बढ़ाया गया।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शशांक राज द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रतनी फरीदपुर में छात्राओं के साथ नव वर्ष मनाया गया तथा छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री देते हुए छात्राओं को अपने अपने रूचि के अनुसार अपने कैरियर में बढ़ने की नसीहत दी।
वरीय उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, काको में छात्राओं के बीच रंगोली, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर पठन-पाठन सामग्री वितरित किया गया और नव वर्ष की शुभकामना दी गई।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार नव वर्ष के पावन अवसर पर सभी विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications