New Delhi Stampede: 'फालतू है कुंभ', लालू यादव का अजीबोगरीब बयान
New Delhi Stampede: 15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस हादसे के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। कई नेता भीड़ के साथ-साथ कुंभ पर भी सवाल उठाने लगे हैं।
"कुंभ का कोई मतलब नहीं है, फालतू है कुंभ"
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए महाकुंभ को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया। उन्होंने महाकुंभ के लिए भीड़ प्रबंधन के बारे में उनके सुझाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "कुंभ का कोई मतलब नहीं है, फालतू है कुंभ।"

रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भगदड़ को लेकर रेल मंत्री पर निशाना साधा। राजद प्रमुख ने कहा, "घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"
तो इस वजह से हुआ हादास
वहीं इस घटना को लेकर जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यात्री 'प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल' ट्रेन के बीच कन्फ्यूज हो गए थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार (16 फरवरी) को बताया कि, प्लेटफॉर्म 16 पर 'प्रयागराज स्पेशल' ट्रेन की प्रतिक्षा कर रहे यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर थी।
"प्लेटफॉर्म 14 पर पहुंचने वाले लोगों को लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है और वे उस ओर दौड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई।
पहले से तीन ट्रेन देर से चल रही थी
इसके अलावा, प्रयागराज जाने वाली तीन स्पेशल ट्रेन देरी से चल रही थीं, जिस वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। लोगों की भीड़ बढ़ने से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: अश्विनी वैष्णव के कार्यकाल में हर महीने इतने रेल हादसे, आंकड़े डराने वाले
ये अधिकारी कर रहे हैं जांच
रेलवे ने रविवार (16 फरवरी) को बताया कि समिति में उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) नरसिंह देव और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी) पंकज गंगवार शामिल हैं। जांच के हिस्से के रूप में समिति ने जांच में सहायता के लिए रेलवे स्टेशन से सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है रेलवे, 50-60 हजार नहीं इतने पद हैं खाली?












Click it and Unblock the Notifications