बिहार वासियों को लगेगा महंगाई का करंट! नए साल पर बिजली बिल में हो सकती है बढ़ोतरी
बिहार में नए साल के दस्तक के साथ ही बिजली बिल में बढोतरी की आहट सुनाई दे रही है। 20 जनवरी से 17 फरवरी तक सुनवाई के बाद इस बाबत अहम फैसला होने वाला है।

Electricity Bill: बिहार में नए साल के साथ महंगाई भी दस्तक दे रही है। बिजली आपूर्ति कंपनियों के प्रस्ताव पारित हुए तो वित्तीय वर्ष 2023-2024 में उपभोक्ताओं को 40 फीसदी ज्यादा अधिक बिजली बिल भुगतान करना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 50 यूनिट तक 6.10 रुपये की दर से भुगतान करना होता था। नए प्रस्ताव पास होने पर 8.66 रुपये प्रति यूनिट भुगतना करना होगा। 50 यूनिट से ऊपर की खपत होने पर 6.40 रुपये प्रति यूनिच की जगह पर 9.28 रुपये प्रति यूनिट पे करना पड़ेगा। गौरतब है कि महीने वाला फिक्स चार्ज भी 20 रुपये की बजाए 40 रुपये कर दिया जाएगा।

बिहार वासियों को लगेगा महंगाई का करंट!
शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक की खपत में 6.10 रुपये लगते हैं। वहीं प्रस्ताव पारित होने के बाद 8.66 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा। 100 यूनिट से ज्यादा खपत होने पर 6.95 रुपये प्रति यूनिट की बजाए 10.35 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना पड़ेगा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का फिक्सड चार्ज 40 रुपये से बढ़ा कर 100 रुपये कर दिया जाएगा। घरेलू और गैर घरेलू श्रेणियों में कंपनी में बिजली दर के तीन स्लैब की जगह दो स्लैब (100 यूनिट से कम) और (100 यूनिट से ज्यादा) करने का प्रस्ताव भी दिया है।

बिहार विद्युत विनियामक आयोग सुनाएगा फ़ैसला
20 जनवरी 2023 से बिजली कंपनियों के इस प्रस्ताव 17 फरवरी तक जन सुनवाई की जाएगी। इसके बाद बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से आखिरी फैसला सुनाया जाएगा। आपको बता दें कि बिजली आपूर्ति कंपनियों ने व्यावसायिक, घरेलू, कुटीर उद्योग, औद्योगिक, स्ट्रीट लाइट और सिंचाई समेत अन्य बिजली संबंधित दरों को करीब दोगुना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। गौरतलब है कि प्रस्ताव में वक्त पर बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 1 फिसद का डिस्काउंट देने का भी फैसला लिया।

बिजली बिल भुगतान पर उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट
आपको बता दें कि यह छूट तीन महीने लगातार वक्त पर भुग्तान करने पर अगले माहे के बिल पर दी जाएगी। ऑनलाइन पेमेंट करने वाले उपभोक्ताओं को छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा। एचटी कनेक्शन के उपभोक्ताओं को भी बिजली कंपनियां सौगात के तौर पर वोल्टेज में छूट देने के प्रस्ताव पर हामी भरी है। इसके तहत 11 केवी से ज्यादा वोल्टेज के उपभोक्ताओं को हर वोल्टेज लेवल पर 15 पैसे प्रति केवीएएच की दर से बिजली बिल में छूट देने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही गैर घरेलू सेवा के उपभोक्ताओं के बिजली बिल को भी केवीएएच के आधार पर करने का प्रस्ताव है।
Recommended Video

स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए तोहफा
बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को भी प्रोत्साहित करने के लिए छूट देने का फैसला लागू रखा है। आपको बता दें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट करने पर तीन फीसद छूट दी जा रही है, कपंनियों ने इसे लागू रखने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही एलटी और एचटी कैटेगरी में आने वाले उपभोक्ताओं के ऑनलाइन पेमेंट सीधे वितरण कंपनी के खाते में RTGS या NEFT या फिर अन्य डिजिटल पेमेंट पर एक फीसदी अतिरिक्त छूट देने का भी प्रस्ताव है।
ये भी पढ़ें: बिजली विभाग ने भेजा 23 करोड़ का बिल, देखकर ग्रामीण के उड़ गए होश












Click it and Unblock the Notifications