बिजली विभाग ने भेजा 23 करोड़ का बिल, देखकर ग्रामीण के उड़ गए होश
Kannauj news, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, विद्युत विभाग ने एक उपभोक्ता के घर 23 करोड़ का बिल भेज दिया, जिसे देखते ही वह सन्न रह गया। अब बिल संशोधित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। वहीं, दूसरी ओर विभाग के अधिकारी इसे मामूली गलती बताकर बिल सही कराने की बात कह रहे हैं।

23 करोड़ का बिल देखकर सन्न रह गया शख्स
कन्नौज के सदर तहसील क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड पर अब्दुल बासित का दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। सोमवार को उनके पास विभाग की तरफ से बिल भेजा गया, जिसमें बकाया धनराशि 23 करोड़ 67 लाख 71 हजार 524 रुपये लिखी है। बिल देख वह सन्न रह गये और उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। अब्दुल ने बताया कि उनका दो किलोवॉट का कनेक्शन है। हर बार 400 से 500 रुपए का बिल आता है। इस बार 23 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिल आ गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस मामले में अधिशासी अभियंता शादाब अहमद का कहना है कि यह मामूली गलती है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इस तरह गलती हो जाती है। सही कराने का आदेश दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications