ब्वॉयफ्रेंड के साथ की फोटो भाई को भेजने पर लड़कियों ने छात्रा को जमकर पीटा और पूछा-भेजोगी फोटो

नवादा। बिहार के नवादा जिले में एक युवती ने सहेलियों के साथ मिलकर एक लड़की की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित लड़की का बस इतना कसूर था कि उसने युवती की ब्वॉयफ्रेंड के साथ वाली फोटो उसके भाई को भेज दी थी। इसके चलते वह गुस्सा हो गई और अपने 5 दोस्तों के साथ मौके पर पहुंची और लड़की की पिटाई करने लगी। नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले से युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पांचों लड़कियां युवती को बीच सड़क पर पीटती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने अपने स्कूल में आवेदन देकर पिटाई करने वाली लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Recommended Video

    ब्वॉयफ्रेंड के साथ की फोटो भाई को भेजने पर लड़कियों ने छात्रा को जमकर पीटा और पूछा-भेजोगी फोटो
    सोशल मीडिया पर वारल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वारल हुआ वीडियो

    वीडियो में वह पीटते वक्त कहते हुए नजर आ रही है कि और भेजोगी मेरा फोटो। मोबाइल से वीडियो बनाओगी मेरा। कहां है इसका मोबाइल, निकालो बैग से । इस बीच पीड़ित छात्रा कहती है कि मैं मोबाइल लेकर स्कूल नहीं आती हूं। ना ही मैंने कोई फोटो भेजा है। इसी दौरान लड़कियां उसका बैग छीन लेती हैं और उसका बैग चेक करने लगती है।

    पीड़िता ने स्कूल में दिया आवेदन

    पीड़िता ने स्कूल में दिया आवेदन

    इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता परेशान है। उसने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवेदन देकर लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में युवती ने बताया है- "इंटर का नामांकन करवा के लौट रही थी। उसी दरम्यान नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, सहित पांच लड़कियों ने उस पर हमला बोल दिया।

    सुसाइड करने की दी धमकी

    सुसाइड करने की दी धमकी

    इसके बाद उन्होंने जमकर पीटा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब मेरा घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सुसाइड कर लूंगी।'आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि वह दसवीं पास करने के बाद 29 अगस्त को इंटर में नामांकन कराने स्कूल जा रही थी।

    ब्वॉफ्रेंड की तस्वीर भाई को भेजने पर हुई पिटाई

    ब्वॉफ्रेंड की तस्वीर भाई को भेजने पर हुई पिटाई

    तभी रास्ते में घात लगाए उसी स्कूल की पांच लड़कियों ने घेर लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान मोबाइल में वीडियो भी बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर भाई को भेजने का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+