Nalanda News: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला
Nalanda News: पुलिस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई विवाद इतना बढ़ गया कि मलह बिगहा गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी से राइफल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों...
Nalanda News: बिहार में अपराध जगत की अजीबो गरीब घटना सामने आते रहती है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठते रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा जिले का है, जहां दो गांव में बीच हुए मामूली विवाद को सुलझाने पुलिस पहुंची को स्थानीय लोगों ने पुलिस को ही बंधक बना लिया। पूरे मामले की जानकारी जब आला अधिकारियों को मिली तो उन्होंने कई थानों की पुलिस के साथ जाकर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को सुरक्षित वहां से निकाला। डीएसपी राजगीर प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में छापेमार कार्रवाई भी की जा रही है, आईए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है, आखिर ये नौबत क्यों आई।

ग्रामीणों ने किया पुलिस की टीम पर हमला
दो गांवों के बीच मामूली विवाद मामले में पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन विवाद में हस्तक्षेप पुलिस वालों को ही महंगा पड़ गया। मामले की जानकारी जब प्रदीप कुमार (डीएसपी, राजगीर अनुमंडल) को हुई तो वह कई थानों की पुलिस को लेकर घटना स्थल पहुंचे और बंधक बनाए गए पुलिसकर्मी को महफूज़ वहां से बाहर निकाला। इस दौरान मलह बिगहा गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों को बचाने पहुंची टीम पर हमला भी किया।
Recommended Video

ग्रामीणों के हमले में कई पुलिस के जवान घायल
ग्रामीणों के हमले में सिलाव थाना अध्यक्ष पवन कुमार, नालंदा थाना के एएसआई मदन कुमार सहित आधा दर्जन पुलिस के जवान जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात कामदार गंज गांव और मलह बिगहा गांव के लोगों बीच हाथापाई हुई थी। घटना में जख्मी लोगों ने सिलाव थाना में बाबत मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद सिलाव थाना की पुलिस आरोपी की तलाश में मलाह बिगहा गांव पहुंची थी।

पुलिस के गांव पहुंचने से ग्रामीण नाराज़
पुलिस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई विवाद इतना बढ़ गया कि मलह बिगहा गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी से राइफल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा बल का प्रयोग किया। जिससे मामला और बिगड़ गया फिर ग्रामीणों ने भी पुलिस पर फायरिंग और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के हमले में थाना अध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिस के जवान जख्मी हो गए।

प्रदीप कुमार ( डीएसपी, राजगीर) का बयान
पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई जिसके बाद पुलिस की छीनी गई रायफल छोड़ कर ग्रामीण भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस पूरे मामले में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया की मलाह बिगहा के लोगों ने कमदार गंज के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। सुबह जब सिलाव थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले के बाद मामला तनावपूर्ण हुआ। इस बाबत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और अभी भी छापेमारी जारी है।
ये भी पढ़ें: CSP लूटकांड: Smart Watch ने खोल दी लुटेरों की पोल, एक गलती से बिगड़ गया खेल












Click it and Unblock the Notifications