बिहारः मरने से पहले भाई के दोस्त को किया कॉल और उखड़ती हुई सांसों से बस इतना बता पाई कि मार दिया

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जब हत्यारोपित उसे पीट रहे थे तो युवती ने अपने भाई के दोस्त को फोन कर लड़खड़ाती आवाज में बस इतना ही बताया कि भैया बोलते रहे नै मारो... मार दिया.. काट दिया। अपनी टूटती हुई सांसों से 17 वर्षीय दीपा बस इतना ही बता पाई। कॉल रिकॉर्डिंग को सुनकर परिजनों ने शुक्रवार की शाम से दीपा को कोचिंग के रास्ते में ढूंढते रहे। लेकिन कहीं भी उसकी खबर नहीं मिली। आज यानी कि शनिवार की सुबह पुलिस को बसवन बीघा रेलवे लाइन के बाद एक लड़की की लाश मिली, जिसकी पहचान दीपा के रूप में हुई।

nalanda brutally murder of seventeen year old girl

पुलिस ने कॉल रिसीव करने वाले युवक को हिरासत में लेकप पूछताछ कर रही है। वहीं परिजनों ने गांव के ही रहने वाले सूरज नाम के युवक पर शक जताया है। नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 साल की बेटी दीपा शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे कोचिंग के लिए निकली थी। घर से करीब चार किलोमीटर दूर धनेश्वर घाट के पास कोचिंग है। कोचिंग का समय खत्म होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन फोन मिला रहे थे तो दूसरी तरफ से फोन काट दिया जा रहा था।

इसी दौरान दीपा के बड़े भाई के एक दोस्त के पास कॉल आया। कॉल के दौरान वह लगातार रो रही थी और इतना ही बता पा रही थी कि उसे मार रहा है। कहीं काटा भी गया है। वह जगह का नाम बताना चाह रही थी लेकिन उसकी उखड़ती सांसों के चलते वह कुछ भी बता नहीं पाई और फोन कट गया। इसके बाद लड़के ने दीपा के परिजनों को रिकॉर्डिंग सुनाई फिर खोजबीन शुरू की। हालांकि तब तक उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

वहीं जब शनिवार को सूचना मिली की बसवन बीघा रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह लड़की की लाश मिली है तो दीपा के परिजन मौके पर पहुंचे फिर उन्होंने शव की शिनाख्त दीपा के रूप में की। दीपा को रॉड से बुरी तरह से मारा गया था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही इस बारे में कोई जानकारी देने को तैयार है। वहीं कॉल रिसीव करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्योंकि उसको दीपा ने जानकारी दी थी कि उसे बुरी तरह मारा जा रहा है लेकिन फिर भी उसने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+