नालंदा जहरीली शराब कांडः 12 लोगों की मौत के मामले में मैडम सुनीता और उसका बेटा गिरफ्तार

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब कांड में 12 लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान सुनीता और उसके बेटे सूरज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का इलाके में दबंगई भी चलती है। महिला मैडम सुनीता के नाम से इलाके में जाने जाती है। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला शराब के धंधे के साथ-साथ इलाके में सेक्स रैकेट भी चलाती थी और इसमें उसका बेटा सूरज भी साथ देता था। मां-बेटे ने मिलकर अकूत संपत्ति बनाई है। बिहारशरीफ के कई इलाकों में मकान है।

Nalanda 12 people death case sngeeta and her son arrested

सुनीता के ऊपर जहरीली शराब की पैकिंग और उसे सप्लाई करने के आरोप में सुनीता के ऊपर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि 15 जनवरी को नालंदा में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बताया जाता है कि करीब 15 साल पूर्व सुनीता गरीबी में जिंदगी जी रही थी। उसका पति गौतम प्रसाद सोहसराय के आशा नगर में गेट-ग्रिल का काम करता था। गरीबी को लेकर वह अपने पति को बार-बार कोसती थी। फिर उसने खुद ही लोगों से संपर्क बढ़ाना शुरू किया। इस बात का पति जब विरोध करने लगा तो झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सुनीता अपने पति गौतम को छोड़कर अकेले रहने लगी। फिर वह जिस्मफरोशी के धंधे को आगे बढ़ाने लगी।

मोहल्ले में अजान लोगों के आने-जाने के बाद सुनीता को मोहल्ले के लोगों ने खदेड़ दिया। इसके बाद उसने पहड़तल्ली मोहल्ले में आकर रहने लगी। वह यहां भी सेक्स स्कैंडल में लिप्त रही। इसके बाद साल 2016 में शराबबंदी कानून आने के बाद वह शराब के अवैध धंधे में लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+