Bihar News: साधु ने कहा- हवन कराना है, सरसों फेंक कर किया बेहोश, घर में रखे माल को ले उड़े बदमाश
Muzaffarpur News: बिहार के विभिन्न ज़िलों में साधु के वेश में लुटेरों के घूमने की खबर आ रही है। फिल्मी अंदाज़ में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

Muzzaffarpur के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी मोहल्ले में साधु की वेश में लुट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मानें तो तीन बदमाश साधु के वेश में घूमते हुए नज़र आ रहे थे। हवन करवाने के नाम पर घर में घुसकर माल पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं।
पुरानी गुदरी में भी साधु के वेश में बदमाश हवन करवाने के नाम पर बदमाश संतोष कुमार के घर माल साफ कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन युवक धोती कुर्ती पहन कर घूम रहे थे। वह हर घर के बाहर दस्तक देता है। घर का दरवाज़ा नहीं खुलने पर वह दूसरे घर में जाकर दस्तक देता है। अपने साथ की तरफ देखते हुए च्यूइंगम फुलाता है और गेट खुलने का इंतज़ार करता है। गेट नहीं खुलने पर आगे बढ़ जाता है।
संतोष के घर पर भी बदमाश साधु के वेश में पहुंचे तो, वहां संतोष की पत्नी और मां मौजूद थीं। बदमाशों ने अक्षत और सरसों फेंक कर दोनों महिलाओं को बेहोश कर दिया। कमरे में रखा बक्सा और पेटी खोलकर सारा सामान लेकर फरार हो गए। 24 घंटे बाद महिलाओं को होश आया तो नगर थाने में मामले में शिकायच दर्ज करवाई गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित किया गया है।
संतोष ने बताया कि वह जब घर लौटे तो मां और पत्नी को सोया पाया। घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब वह दोनों सोकर उठी तो मामले की का खुलासा हुआ। दो साधु घर में घुसे एक घर के बाहर ही खड़ा था। वह बाहर लोगों की रेकी कर रहा था। घर में घुसे साधु से पत्नी ने पूछा क्या है, तो साधु ने कहा, हवन कराना है। लोगों के सरसों और अक्षत फेंक कर घर में मौजूद दोनो महिलाओं को बेहोश कर दिया।
ये भी पढ़ें: नालंदा हिंसा के निकाले जा रहे सियासी मायने, क्या बदलेंगे प्रदेश के राजनीतिक समीकरण?












Click it and Unblock the Notifications