Viral Audio: ‘20 हज़ार से कम में काम नहीं होगा’, महिला दारोगा का घूस मांगते Call Recording वायरल, सुनिये

Muzaffarpur SI Viral Call Recording: बिहार की डबल इंजन की सरकार में सत्ता पक्ष के नेता भ्रष्टाचार के नाम पर ज़ीरो टॉलरेंस का राग अलाप रहे हैं। आए दिन किसी न किसी सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के भ्रष्टाचार का मामला आ ही जाता है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार में सिर्फ़ काग़ज़ों पर कार्रवाई हो रही है।

बेखौफ़ बदमाश आए दिन खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वहीं पुलिस विभाग के कर्मी अपराधियों को पकड़ने की अवज़ में पैसे की मांग कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, कथित तौर पर वॉयरल कॉल रिकॉर्डिंग पर लोगों की प्रतिक्रिया है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।

Muzaffarpur SI Viral Call Recording

वायरल कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में बताया जा रहा है कि यह मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर संवेदना स्नेही से बातचीत का ऑडियो है। जो कि कथित तौर पैसों की डिमांड करती हुई सुनी जा रही है। वन इंडिया हिंदी से सरैया थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, अपने सीनियर अफसरों को जानकारी दे दी गई, वरिष्ठ अधिकारी नियमनुसार कार्रवाई करेंगे।

यह कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में महिला दारोगा और आरोपी के बीच जो बाते हुईं आप नीचे सुन सकते हैं। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग पर लोगों का कहना है कि यह सच बात है कि बेकसूर और गरीब आदमी को झूठे केस में फंसा दिया जाता है।

आम आदमी जब अपनी बात पुलिसकर्मियों के पास रखता है तो, उससे पैसों की मांग की जाती है। पुलिस वालों को घूस मिल जाए तो ठिक नहीं तो केस को झूठ सच बनाकर बेकसूर को ही सज़ा दिलवाने में जुट जाते हैं। अभी जो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, पुलिस विभाग को चाहिए कि इसकी चांज की जाए।

दोषी पाये जाने पर महिला दारोगा को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए, जिससे पूरे प्रदेश में एक उदाहरण सेट हो सके कि पुलिस विभाग निष्पक्ष और ईमानदार है। आम लोगों के बीच में पुलिस को लेकर जो छवि बनी हुई है उसे दूर करने की ज़रूरत है। ताकि लोग निडर हो कर पुलिस के पास अपनी बात रख सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+