बार-बार मना करने पर भी बनाती थी अवैध संबंध इसलिए चढ़ गए उसकी छाती पर

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला और पुरुष के साथ गांव वालों की दरिंदगी देखने को मिली। यहां पहले तो दोनों के हाथ पैर बांधकर उनकी जमकर पिटाई की गई। इतने से भी मन नहीं भरा तो ग्रामीणों ने महिला की छाती पर पैर रखकर दबाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिला बेहोश हो गई तो पुरुष को भी गांव वालों ने जमकर पीटा जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इसी दौरान वहां उपस्थित कुछ लोगों ने इस मामले की वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल करते हुए आलाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

Muzaffarpur people beaten a couple for having illegal Relationship

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां एक महिला और पुरुष के बीच अवैध संबंध को लेकर गांव वाले उग्र हो गए और दोनों की जमकर पिटाई करने लगे। मारपीट के दौरान महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे से संबंध के अवैध संबंधों को लेकर इंकार करते रहे, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोश रुकने का नाम नहीं ले रहा था। ग्रामीणों महिला को पीटते-पीटते उसकी छाती पर पैर रखकर खड़ा हो गए तो पुरुष को मार मार कर खून से लथपथ कर दिया।

Muzaffarpur people beaten a couple for having illegal Relationship

इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि कई बार इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। हर बार दोनों को समझा बुझा कर छोड़ दिया जाता था लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के आदी हो चुके थे इसी को लेकर गांव वालों ने इंहें रंगे हाथ पकड़ा था। फिर रस्सी से बांध कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जब गांव वाले दोनों की पिटाई कर रहे थे, तभी किसी ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार कर ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया की गांव वालों के द्वारा महिला और एक शख्स की पिटाई कथित रूप से अवैध संबंध को लेकर की गई है। इस मामले में महिला के द्वारा अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं किया गया है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हकीकत जानने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+