मुजफ्फरपुरः रुपये देने के लिए महिला को नहर पर बुलाया फिर दो दोस्तों ने किया गैंगरेप, बाकी तीन देते रहे पहरा

मुजफ्फरपुर। झारखंड के दुमका जिले में गैंगरेप के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान दो युवकों ने गैंगरेप किया और बाकी तीन साथी पहरा देते रहे। सभी आरोपित पास के ही हैं, जिनमें से तीन आरोपितों को पीड़िता पहचानती है।

पति रहता है बाहर

पति रहता है बाहर

वारदात की जानकारी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पारु थाने में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है।

तीन हजार रुपये की थी जरुरत

तीन हजार रुपये की थी जरुरत

वह घर पर अपने सास-ससुर के साथ रहती है लेकिन खान-पान अलग है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक समूह से काम काज के लिए रुपये का लेन देन करती है। उस पर तीन हजार रुपये का कर्जा था, जिसे 5 दिसंबर तक जमा करना था। समूह मे पैसे जमा करने के लिए उसने गांव के ही एक युवक से पैसे की मांग की थी।

पैसे देने के लिए नहर पर बुलाया

पैसे देने के लिए नहर पर बुलाया

रुपये देने के लिए युवक ने उसे 5 दिसंबर को बुलाया था। शाम को फोन करके पीड़िता को गांव के नहर पर बुलाया। पीड़िता वहां अकेले पहुंची लेकिन वहां पांच युवक थे। उनमें से दो आरोपित महिला को खींच कर झाड़ी में ले गए और वहां उसके साथ रेप किया। शोर मचाने पर उन्होंने महिला का मुंह हाथ से दबा दिया फिर कपड़े से बांध दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने उसे धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। हालांकि पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन गांव में कानाफूसी के चलते मामला पुलिस तक पहुंच गया। पारू थाना में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और कार्रवाई शुरू हुई। पारू थाना सब इंस्पेक्टर महताब खान ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और कोर्ट में उसका बयान कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+