Love Marriage: 'अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी', नाबालिग उम्र में हुआ प्यार, बालिग होने के बाद रचाई शादी
Love Affair: युवती के घर वालों को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। परिवार वालों के ख़िलाफ़ जाकर युवती झारखंड से बिहार पहुंच गई और प्रेमी से शादी रचाई।

Love Affair: अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए प्रेमिका धनबाद से गया पहुंच गई। यह प्रेम कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। स्कूल में पढ़ने के दौरान नाबालिग उम्र में इश्क हुआ और बालिग होने पर प्रेमी संग शादी रचाई। मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के पंचानपुर में यह अनोखी शादी हुई है। पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक और युवती जब 6 क्लास में पढ़ते थे, उस दौरान ही दोनों का इश्क परवान चढ़ा था। झारखंड के धनबाद जिला की रहने वाली अंजली का बिहार के गया के रहने वाले राजू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
धर्माबांध बस्ती (धनबाद, झारखंड) निवासी मुकुंद महतो की बेटी और निसुरपुर गांव (गया, बिहार) कोच थाना क्षेत्र निवासी भूषण कुमार के बेटे राजू के बीच प्रेम संबंध था। युवक राजू के दादा काम की वजह से धनबाद में रहते थे। इसी वजह से राजू का पूरा परिवार भी धनबाद में ही रहा करता था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान राजू की दोस्ती अंजली से हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। अंजलि के घर वालों को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। वहीं अचानक कुछ महीने पहले राजू भी अपने पैतृक गांव वापस आ गया।
लड़की ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के पास गया पहुंच गई। युवती के धनबाद से गया पहुंचने की जानकारी राजू के दादा और दादी को हुई तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। राजू के दादा सुरेश राम और दादी देवपड़ी देवी के फैसले के बाद कोर्ट में दोनों की शादी हुई। लड़का और लड़की बालिग थे, इसलिए शादी में किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं हुई। कोर्ट में शादी के बाद राजू के दादा औऱ दादी दोनों को लेकर पंचानपुर ओपी पहुंचे।
पंचानपुर ओपी पहुंचने के बाद थाना अध्यक्ष रामराज सिंह ने युवक और युवती के दस्तावेज़ों से उम्र का सत्यापन किया। दोनों के बालिग पाये जाने पर पुलिस की मौजूदगी में उनकी शादी कराई गई। ओपी के पास स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ प्रेमी जोड़े की शादी हुई।
ये भी पढ़ें: West Champaran: 'मैं बालिग हूं, ये मेरे अधिकार हैं', प्रेमी संग भागी प्रेमिका, परिवार वालों को ही बताया झूठा












Click it and Unblock the Notifications