प्रेमी को लेकर सड़क पर दो लड़कियों की लड़ाई का Video Viral, लोगों ने कहा यही देखना बाकी था
Girls Fight Video Viral: सोशल मीडिया पर दो लड़कियों की लड़ाई का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: बिहार के विभिन्न ज़िलों से प्रेम प्रसंग के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर लड़कियों के ग्रुप की लड़ाई का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। एक लड़की ज़ख्मी भी हो गई, उसके सिर में चोट आई है।
Recommended Video
वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिला के स्पीकर चौक (काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र) का है। स्थानीय लोगों की मानें तो एक लड़की ने पट्टे से मार कर दूसरी लड़की का सिर फोड़ दिया था, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया गया।
पुलिस आने की खबर मिलने पर लड़कियां मौक़े से फरार हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लड़कियां स्कूटी के पास खड़ी हैं। एक लड़की की दूसरे लड़की से बहस हुई, बात इतनी बढ़ गई की हाथा पाई की नौबत आ गई। लोगों ने कहा कि अब प्रेमी के लिए झगड़ा देखना ही बाकी रह गया था।
एक लड़की ने दूसरी लड़की पर हमला कर उसे ज़ख्मी कर दिया। एलएस कॉलेज गेट के पास ही लड़कियों की लड़ाई हुई थी। वहीं वहां के लोगों ने बता. कि बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों लड़कियों के बीच विवाद हुआ था। उन लोगों ने ही पुलिस को इसकी शिकायत की थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही वह मौक़े से फरार हो गई।
चश्मदीदों की मानें तो स्कूटी से उतर कर लड़कियों ने ग्रुप में एक लड़की पर हमला किया था। स्थानीय लोगों के छुड़ाने पर भी वह नहीं मान रही थी। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। वहीं मौके पर मौजूद किसी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल कैद कर लिया। जो अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
दिगंबर कुमार (थानाध्यक्ष, काजी मोहम्मदपुर) की मानें तो किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक वह लोग लड़ाई के दौरान बोल रही थी कि मना करने पर भी नहीं मानती है, उससे दूर रहने बोल चुकी हूं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह दोनों प्रेमी के लिए झगड़ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications