मुंगेर में हुआ कोरोना विस्फोट, दो बीएमपी जवान सहित 11 लोग संक्रमित
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना विस्फोट होने के चलते हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे। वहीं रविवार को एक साथ 11 संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड आ गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के लिए राजगीर से यहां आई बीएमपी की एक महिला जवान से बीएमपी 9 जमालपुर के अन्य सात जवान कोरोना पॉजिटिव हो गई। वहीं पॉजिटिव पाए गए अन्य लोग बरियारपुर प्रखंड के रहने वाले हैं। बरियारपुर में इससे पहले दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बीएमपी 9 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही बीएमपी 9 के सभी जवानों की कोरोना जांच करवाई जा रही है ताकि यह आगे न फैल सके। बरियापुर में तीन बच्चों के मामले में डीएम ने कहा कि वो सभी संदिग्ध हैं और उसकी दोबारा जांच करवायी जा रही है। उन्होंने मीडिया के जरिये लोगों से कोविड गाइडलाइन का आवश्यक रूप से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोग फेस मास्क लगाएं। अपने हाथों को सैनेटाइज करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जिला प्रशासन उनके साथ है।
वहीं गया रेलवे जंक्शन के पिग्रिम प्लेटफॉर्म पर कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार की गई खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक से आग लग गई। आग लगने से गया रेलवे जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस बोगी का इस्तेमाल कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के तौर पर किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications