Munger News: PM Modi के सपनों की धज्जियां उड़ा रहे राशन डीलर, ग्रामीणों ने लगाए कालाबाज़ारी के आरोप

Munger Ration Dealer News: बिहार में के विभिन्न ज़िलों से राशन कार्ड डीलरों की मनमानी की ख़बर आ रही थी। वन इंडिया हिंदी की टीम राशन डीलरों पर लगे कालाबाज़ारी के आरोपों पर ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेने ग्राउंड पर पहुंची। इस क्रम में बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर का दौरा किया। बिहार के विभिन्न ज़िलों से जो ख़बर आ रही है, उसमें कितनी सच्चाई है।

राशन डीलरों की कालाबाज़ारी पर मुंगेर के लोगों ने बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखते हुए बाज़ाबते राशन डीलर का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। तारापुर दियारा पंचायत (मुंगेर) के रहने वाले अशोक कुमार, हृदय नारायण पासवान समेत, जनप्रितिनिधियों ने राशन डीलरों पर कालाबाज़ारी के आरोप लगाए।

Munger News: Ration dealers are destroying PM Modis dreams, villagers told about black marketing

ग्रामीणों ने कहा कि डीलर रंजीत मंडल उर्फ़ बहादुर मंडल हर कार्ड धारक को 2 कीलो कम अनाज देता रहा है। विरोध करने पर दबंगई करते हुए भगा देता है। कहता है कि जहां जाना है जाओ हमारी पहुंच ऊपर तक है। वह बोलता है कि हमें ऊपर से ही कम राशन देने का आदेश है।

ग्रामीणों ने कहा हम लोगों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी आलाअधिकारी आकर जांच करें, खुद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। राशन डीलर अनाज की कालाबाज़ारी कर रहा है, इसके पूरे सबूत मिल जाएंगे। शिकायत करते-करते थक गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप तो आपने पढ़ लिये, अब यह भी जान लीजिए कि राशन कार्ड क्या होता है। इसके क्या-क्या फायदे हैं। भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला अहम दस्तावेज़ है, इसके ज़रिए आप कम कीमतों पर चावल, गेहूं, मिट्टा का तेल आदि चीज़े खरीद सकते हैं।

आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए राशन कार्ड काफी मददगार है। इसके अलावा राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र, पते के प्रमाण के तौर कर सकते हैं। इसके साथ ही अधिवास प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड आदि के आवेदन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें कि किफायती दरों पर राशन (चावल, गेहूं आदि) मुहैया करान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाए गए हैं। इसके तहत काफी पहले से राशन कार्ड दिए जा रहे हैं। आर्थिक स्थिति के मुताबिक किसी भी इंसान को को प्राथमिक, BPL, APL और अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय राशन कार्ड दिये जाते हैं।

सरकारी राशन डीलरों के पास राशन कार्ड के प्रकार के हिसाब से तय होता है कि आपको कितना राशन (गेहूं, चावल आदि वितरित की जानें वाली चीज़ें) मिलेंगी। किस राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

क्रम संख्या राशन कार्ड के प्रकार राशन की मात्रा
1 अंत्योदय राशन कार्ड 35 किलो प्रति परिवार
2 प्राथमिकता राशन कार्ड 5 किलो प्रति यूनिट
3 बीपीएल राशन कार्ड 10 से 20 किलो प्रति परिवार
4 एपीएल राशन कार्ड 10 से 20 किलो प्रति परिवार
5 अन्नपूर्णा राशन कार्ड 10 किलो प्रति यूनिट

1. अंत्योदय राशन कार्ड
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Anna Yojana-AAY) राशन कार्ड वैसे लोगों को जारी होता है, जिसके पास निर्धारित आय का साधन नही है। आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब है। इस कार्ड पर हर महीने 35 किलो अनाज (चावल और गेंहू) मिलता है। 2 रुपये किलो गेहूं और चावल 3 रूपये किलो के हिसाब से दिया जाता है।

2. प्राथमिकता राशन कार्ड
नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी सिस्टम के अंतर्गत प्रायोरिटी हाउस होल्ड (प्राथमिकता राशन कार्ड) जारी होते हैं। इस धारक को प्रति यूनिट के हिसाब से हर महीने 5 किलो राशन मिलता है। अगर किसी घर में 5 यूनिट है, तो उन्हें 5X5=25 किलो राशन दिया जाएगा। प्रायोरिटी हाउस होल्ड (प्राथमिकता राशन कार्ड) पर 2 रुपये किलो गेहूं और चावल 3 रूपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है।

3. बीपीएल राशन कार्ड
पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत बीपीएल कार्ड जारी होते हैं। बीपीएल (Below Poverty Line-BPL) राशन कार्ड पर प्रति परिवार के हिसाब से 10 से 20 किलो राशन हर महीने दिया जाता है। राशन की मात्रा प्रदेश के हिसाब से विभिन्न हो सकती है। अनाज की कीमतें भी प्रदेश के हिसाब से विभिन्न हो सकती हैं।

4. एपीएल राशन कार्ड
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत गरीबी रेखा से ऊपर वाले परिवार को एपीएल राशन कार्ड जारी होता है। इस कार्ड पर हर परिवार को 10 से लेकर 20 किलो अनाज (गेहूं, चावल) दिया जाता है। चूंकि राशन की कीमत राज्य सरकार तय करती है, इसलिए इस कार्ड पर राज्यों के अनुसार तय दामों पर राशन मिलता है।

5. अन्नपूर्णा राशन कार्ड
पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को अन्नपूर्णा राशन कार्ड जारी होता है। इस प्रकार के कार्ड पर हर महीने 10 किलो राशन (गेंहू और चावल) दिया जाता है। राज्य सरकार बुजुर्ग लोगों को यह कार्ड जारी करती है, इसलिए इस कार्ड से मिलने वाले वाले राशन की मात्रा और कीमत प्रदेशों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+