बिहारः मुंगेर के नए एसपी बने मानवजीत सिंह ढिल्लो और रचना पाटिल को बनाया गया डीएम

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल के बाद गुरुवार को शहर में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए थे। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह और जिलाधिकारी राजेश मीणा को हटा दिया। अब इसके बाद जिले में नए अफसरों को नियुक्त कर दिया है। मुंगेर का नया एसपी आईपीएस अफसर मानवजीत सिंह ढिल्लो को नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस रचना पाटिल को मुंगेर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

munger new sp manavjeet singh and dm rachna patil

Recommended Video

    Bihar : Munger गोलीकांड पर बवाल,विरोध में भीड़ ने थाने में लगाई आग,DM-SP को हटाया | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि बीते 26 अक्टूबर को मुंगेर में हिंसा भड़कने के बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने वहां के एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। दरअसल मुंगेर में दो दिन पहले मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव की घटना हुई थी। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

    इस घटना के दो दिन बाद गुरुवार को फिर से शहर में हिंसा की खबरें आई थीं। भीड़ ने कई पुलिस थानों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी और आगजनी की थी, साथ ही एसपी लिपि सिंह के दफ्तर को भी निशाना बनाया। इस घटना के बाद बिहार निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर की एसपी लिपि सिंह और डीएम राजेश मीणा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया।

    निर्वाचन आयोग ने यह फैसला मुंगेर में लगातार भड़क रही हिंसा के बाद लिया है। इस घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं, जो कि मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आव करेंगे। इस घटना को लेकर निर्वाचन आयोग ने 7 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+