मुंगेर में मुस्लिम महिलाओं ने किसानों के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए ये नारे

मुंगेर। किसान बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदेश के कई राज्यों में अलग-अलग तरीके से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंगेर जिले में मुस्लिम महिलाओं ने किसानों के समर्थन में 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शरीक सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं तिरंगे के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए जय जवान जय किसान, खुश रहे मेरा हिंदुस्तान का नारा लगाती रहीं।

munger muslim women did tiranga march for support of farmers

मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक संगठन द्वारा समाज सेवी इशरत जहां के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने 100 मीटर के झंडे के साथ सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के दिलावरपुर से हुई। पूरे शहर के भ्रमण के बाद पुनः दिलावरपुर पहुंचकर तिंरगा यात्रा का समापन किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाएं पूरे रास्ते जय जवान जय किसान खुश रहे मेरा हिंदुस्तान का नारा लगाती रहीं। वहीं किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहीं इशरत जहां ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की बेटियां जब किसानों का साथ दे रही हैं तो हम महिलाएं अपने-अपने इलाकों में इस तरह का कार्यक्रम कर किसानों का समर्थन क्यों नहीं कर सकती हैं। आज आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में ही तिंरगा यात्रा निकाली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+