मोतिहारीः एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन बच्चियों की डूबने से मौत, मचा कोहराम
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना अरेराज ओपी थाना क्षेत्र के भैरव स्थान मंदिर के पास स्थित तालाब की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां तालाब के पास घास काटने गई हुई थी। घास काट लेने के बाद तीनों तालाब में नहाने चली गई।

इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के चक्कर में तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं सारण जिले में बाढ़ के पानी मे नहाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना परसा थाना के बहमाड़र गांव में रविवार को तीन युवक बाढ़ के पानी मे नहाने लगे। लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नही लगा पाने की वजह तीनों गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे । हालांकि दो युवकों ने अपनी जान बचा ली लेकिन तीसरे युवक शैलेन्द्र राय के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की मौत पानी के अंदर हो गई।

बचे युवकों ने घटना की सूचना गांव वालों को दिया तो सभी मौके पर पहुंचे और सोनू को खोजने की कोशिशें शुरू हुई। लेकिन काफी खोज बिन के बाद भी सोनू का पता नही चला तो घटना की सूचना प्रशासन को दिया गया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और सोनू के शव को खोजने की कोशिशें जारी है। घटना के बाद गांव मे माहौल गमगीन है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के रुदन से माहौल भारी बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications