मोदी सरकार किसी भी हाल में सत्ता में रहना चाहती है, लेकिन गरीबों को अधिकार नहीं देना चाहती : मुकेश सहनी

Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि मोदी सरकार किसी भी हाल में सत्ता में रहना चाहती है, लेकिन गरीबों को अधिकार नहीं देना चाहती।

केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीतियों के कारण गरीब और पिछड़े 50 साल पीछे चले गये है, इस कारण इस सरकार हो उखाड़ फेंकना है। मुकेश सहनी सहनी आज राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभा की।

Mukesh Sahani News

बक्सर, रोहतास, भभुआ, गया, जहानाबाद और पटना में अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशियों के वोट करें । राहुल गांधी के हाथों और लालू प्रसाद की सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करें।

मुकेश सहनी ने कहा कि सातवें चरण का मतदान 1 जून को है और इस चरण में सीधे छक्का मारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छह चरणों के चुनाव के बाद तय हो गया है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

यह चुनाव खास है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। यह संविधान है कि आज हमलोग यहां तक पहुंचे। केंद्र की सरकार को इस संविधान पर विश्वास नहीं है। दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों , गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ।

आज जब चुनाव में मोदी जी आ रहे हैं तो मंदिर, मस्जिद की बात कर रहे हैं, रोजगार पर कोई बात करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आज भी जुमला ही बोल रहे है। जनता दस सालों में भाजपा को पहचान गयी है। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया का पैसा भी देने का वादा किया गया था, लेकिन जब कंपनी वाले ने चंदा दे दिया तो अब पैसा वापस करने की बात नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+