Miss Universe India 2025: बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी शांभवी, जानिए फर्स्ट और सेकंड रनर का किसे मिला खिताब
Miss Universe India 2025 News: मिस यूनिवर्स इंडिया में मधुबनी की रहने वाली शंभवी बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। आपको बता दें कि विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा लोकल टैलेंट को मौका मिले इसके लिए राज्य स्तर पर स्टेट ऑडिशन का आयोजन किया जाता है।
रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा राजधानी के NIFT कैम्पस में ऑफिसियल ऑडीशन आयोजित था। ऑडिशन में बिहार के कोने कोने से आई कई टैलेंटेड लड़कियों के बीच शांभवी ने बाजी मारी है और वो अब मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

ऑडिशन के दौरान जज में रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद,मिस यूनिवर्स इंडिया '24 रिया सिंघा, मिस यूनिवर्स बिहार '24 काजल चौधरी, मिस यूनिवर्स इंडिया के डायरेक्टर अमजद खान और मिस यूनिवर्स बिहार के डायरेक्टर मिसेज नीतू कुमारी मौजूद रहें।
मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया संबोधन में कहा कि बिहार राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में सीधे प्रवेश मिलेगा। ये ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। आपको बता दें कि मधुबनी की रहनेवाली शांभवी ने मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब अपने नाम किया है। दिव्यांशी फर्स्ट रनर रहीं और सेकेंड रनर अप रूपाली रही
यह दूसरा वर्ष है जब मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार आधिकारिक राज्य के तौर पर ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने का अवसर देता है।
मिस यूनिवर्स इंडिया 24 रिया सिंघा (rhea singha) ने कहा बिहार अद्भुत है यहाँ के प्रतिभागियों में गजब का टैलेंट है। यहाँ की विजेता अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर बाहर को रिप्रेजेंट करेगी। हाँ उनमे अपार संभावनाएं हैं मैं उन्हें जीत की बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।
मिस यूनिवर्स बिहार की स्टेट डायरेक्टर नितु कुमारी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications