'हमारी गलती नहीं', बहू की उम्र पर मचा बवाल, अब मिंता देवी के ससुर ने उठाए ECI पर सवाल, राहुल को भी नहीं छोड़ा!
Minta Devi Age Controversy: बिहार के सीवान जिले की रहने वाली 35 साल की मिंता देवी का जीवन अचानक सुर्खियों में आ गया, लेकिन वजह किसी उपलब्धि की नहीं बल्कि एक हैरान करने वाली गलती की थी। वोटर कार्ड बनवाने के दौरान हुई इस गलती ने उन्हें कागजों पर देश की सबसे बुजुर्ग महिला बना दिया। असल में, चुनावी रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1900 दर्ज हो गई, जिससे उनकी उम्र 124 साल दिखाई देने लगी।
यह गलती बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान सामने आई। यह मामला जैसे ही सामने आया, राजनीति में हलचल मच गई, संसद तक में इसकी गूंज सुनाई दी और विरोधी दलों ने इसे मुद्दा बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

बच्चों की फीस के लिए बनवाया वोटर कार्ड
मिंता देवी के तीन बेटे हैं, जिन्होंने हाल ही में कक्षा 5, 4 और 1 पास की है। नए सत्र में दाखिले के लिए उन्हें स्थानीय प्राइवेट स्कूल में 5,000 रुपये फीस देनी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अप्रैल में मिंता ने पर्सनल लोन लेने की कोशिश की, लेकिन वोटर कार्ड न होने की वजह से लोन नहीं मिला। इसी कारण उन्होंने नया वोटर कार्ड बनवाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका हैं कौन? क्यों पहनी मेरी फोटो और नाम की टी-शर्ट? मिंता देवी ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल
1900 की जन्मतिथि दर्ज, बन गईं 'सबसे बुजुर्ग महिला'
जब उनका नया वोटर कार्ड बना तो उसमें जन्मतिथि 15 जुलाई 1900 लिखी गई। इसका मतलब था कि उनकी उम्र 124 साल है। यह गलती जैसे ही सामने आई, विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया और संसद में भी इस पर हंगामा हुआ। यहां तक कि इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मिंता देवी की फोटो और नाम वाली टी-शर्ट पहनकर विरोध जताया, जिसके पीछे "124 Not Out" लिखा था।
परिवार का कहना - गलती हमारी नहीं
मिंता देवी के ससुर तेज प्रताप सिंह ने कहा, "वह 35 साल की हैं, 124 नहीं। यह गलती कार्ड बनाने वालों की है। उनसे ही पता लगाया जाए कि कैसे और क्यों हुआ।" मिंता ने भी बताया कि उन्होंने आधार कार्ड के साथ फॉर्म भरा था, जिसमें सही जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 थी।
#WATCH | Siwan, Bihar: On 35-year-old Minta Devi, allegedly listed as 124 years old in the EC's voter list, her father-in-law, Tej Pratap Singh, says, "She is 35 years old and not 124 years old. This is not our fault. The one who made the card must have made the mistake. Only… https://t.co/k55K1biFYF pic.twitter.com/hr8TY2Yi95
— ANI (@ANI) August 14, 2025
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा SIR के विरोध में मिंटा देवी का नाम और फोटो वाली टी-शर्ट पहनने पर मिंटा के ससुर तेज प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी ने बहुत गलत किया है। कांग्रेस वाले पीएम मोदी को चोर कहते हैं, लेकिन वे खुद चोर हैं। उनका कार्ड ठीक होना चाहिए।"
प्रशासन का बयान
सीवान जिला प्रशासन के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने फॉर्म भरते समय गलती से उनकी उम्र 124 साल डाल दी थी। ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद गलती का पता चला और 10 अगस्त को मिंता ने फॉर्म-08 भरकर सुधार की अर्जी दी है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
मिंता अपने पति और बच्चों के साथ किराए के घर में रहती हैं। उनके पति ई-रिक्शा चलाकर करीब 15,000 रुपये महीना कमाते हैं। पिछले डेढ़ साल में परिवार ने करीब 2.5 लाख रुपये का कर्ज लिया है, जिसका बड़ा हिस्सा चुकाने में ही उनकी कमाई चली जाती है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 124 साल की 'मिंता देवी’? जिनकी फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर प्रियंका गांधी ने सांसदों संग किया प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications