फूलन देवी की मूर्ति नहीं लगाने पर नाराज मुकेश सहनी, सीएम की मीटिंग छोड़ पिछले गेट से निकले बाहर

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर दिया। सीएम नीतीश के नेतृत्व में यह बैठक की जा रही थी, जिसमें सभी सहयोगी दल मौजूद थे। लेकिन मुकेश सहनी विधानसभा के पीछे की गेट से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की मूर्ति नहीं लगाने देने पर नाराज हैं।

minister mukesh sahani boycotts cm nitish kumar meeting

वहीं बैठक का बहिष्कार करने के बाद मंत्री सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है सबका साथ, सबका विकास, लेकिन वह यूपी में नहीं दिखा। योगी जी ने गलत किया। इस वजह से एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर रहा हूं। एनडीए में हैं तो सबकी बात सुननी चाहिए। हम सरकार के साथ हैं। सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है।

बता दें कि रविवार को यूपी के वाराणसी में फूलन देवी की मूर्ति लगाने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सहनी को जाने नहीं दिया गया था। पुलिस ने उन्हें बनारस एयरपोर्ट पर ही रोक दिया था। इसके बाद मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसी घटनाएं बीजेपी सरकार के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के नारे पर सवाल खड़ा करती है।

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे। एनडीए के घटक दल में शामिल 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी थे। VIP ने यूपी के 18 जिलों में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा लगवाने का फैसला कर सियासत को गर्म कर दिया है। फूलन की 20वीं पुण्यतिथि पर कई जगहों पर प्रतिमा लगाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रतिमाओं को जब्त कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+