Bihar Weather News Update: पटना से पूर्णिया तक बारिश का कहर, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar Weather News Update: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज सोमवार से मंगलवार सुबह तक पूरे राज्य में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। इसके मद्देनज़र सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक यह असर देखने को मिलेगा।

रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। अररिया में सर्वाधिक 32.4 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुपौल में हल्की बूंदाबांदी हुई। मधुबनी में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तापमान की बात करें तो वाल्मीकि नगर में अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather Update

कहां-कहां दिखेगा असर?
उत्तर बिहार: सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण आदि जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है। दक्षिण और मध्य बिहार: पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी
बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विशेषज्ञों ने बिजली गिरने, पेड़ों के गिरने और खुले मैदानों में काम कर रहे लोगों के लिए खतरे की आशंका जताई है। ग्रामीण इलाकों में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले किसानों और मजदूरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

क्यों सक्रिय हुआ मानसून?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसून की सक्रिय ट्रफ लाइन के कारण अगले 2-3 दिनों तक पूरे बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बिहार के लोगों के लिए अगले कुछ दिन चुनौती भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बार-बार चेतावनी दी है कि बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचाव के लिए लोग अनावश्यक बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+