Bihar News: बेटे ने कर लिया प्रेम विवाह, मां ने दूसरे युवक को बनाया दूल्हा, बारात पहुंचने पर हुआ ड्रामा
Bihar Marriage News: बिहार के नालंदा ज़िले से शादी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला नकली दूल्हे के साथ बारात लेकर पहुंच गई। हद तो तब हो गई कि नकली दूल्हे को भी पता नहीं था कि उसकी शादी होने जा रही है। महिला ने फ़िल्मी तरीक़े से सारा प्लान बनाया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।
अमौनी (नवादा) निवासी रामजन्म मांझी ने अपने बेटे की शादी डुमरावां गांव (नालंदा) देवशरण मांझी के घर तय की थी। मां बाप ने रिश्ता तो तय कर दिया लेकिन बेटे ने दूसरी जगह प्रेम विवाह रचा ली। इसके बाद युवक की मां लक्ष्मीनिया देवी ने एक प्लान बनाया और नकली दूल्हे के साथ सुबह 3 बजे बारात लेकर पहुंच गई।

बारात लेकर पहुंचने के बाद महिला जल्दी-जल्दी शादी को निपटाने का ज़ोर दे रही थी। इसी दौरान लोगों को दूल्हे पर शक हो गया। थोड़ी देर बाद नकली दूल्हे की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। फिर क्या था, गुस्साए ग्रामीणों ने सभी लोगों को बंधक बना लिया।
बराती पहुंचने के बाद लड़की पक्ष ने जोरशोर से स्वाहत किया, शादी की रस्म शुरू होने से पहले ही दूल्ह की पोल खुल गई। बदले हुए दूल्हे को देखने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। नवादा जिले के अमौनी का रहने वाला नकली दूल्हा बबलू कुमार (पुत्र उमेश मांझी) ने कहा कि लक्ष्मीनिया देवी ने कहा था कि चाचा के ननिहाल में कोई बीमार हो गया है, वहीं जाना है।
इसके बाद सभी लोग साथ लेकर डुमरावां गांव (नालंदा) पहुंच गए। कोर्ट पैंट पहनाकर मंडप में ले जाने वक्त यह पता चला की उसकी शादी हो रही है। नकली दूल्हे की बात सुनने के बाद उसके घर वालों को कॉल किया गया। उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके बेटे की शादी हो रही है। युवक के परिजन ने कहा कि लक्ष्मीनिया देवी कुछ काम है बोल कर बेटे को साथ ले गई थी।
लक्ष्मीनिया देवी ने सारा प्लान बना लिया उसके बाद लड़की पक्ष को कॉल कर कहा कि परिवार में हादसा हो गया है, इसलिए कुछ लोग ही बारात आएंगे। कार्यक्रम जल्दी निपटा कर विदाई कर देंगे। जब महिला की जालसाज़ी का पर्दाफाश हुआ तो उसने बताया कि बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया, इसलिए यह कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications