सड़क के बीचों बीच है खड़ा है विशाल पेड़, डर की वजह से रास्ता बदल लेते हैं ग्रामीण, हो सकती है अनहोनी
Tree In The Middle Of The Road: आपके साथ भी ऐसा वाक्या कभी पेश आया होगा कि, रोड पर वाहन या किसी अन्य साधन से जा रहे हैं, अचानक सामने से कोई वाहन या फिर जानवर हो आ गया होगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आपके साथ रोज़ाना ऐसा होने लगे तो क्या होगा?
बिहार के सहरसा ज़िले से एक ऐसा ही मामले सामने आया है जहां पिछले कई महीनों से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल सहरसा जिला मुख्यालय से करीब 30 KM की दूरी पर सलखु प्रखंड के गोरगामा-फेंसाहा में आवाजाही के लिए बनी सड़क के बीचों बीच एक विशाल आम का पेड़ है।

सड़क के दोनों तरफ़ से आने जाने वालों को बीचों बीच डिवाइर की तरह खड़ा हुआ है। इस वजह से हादसा का डर बना रहता है। रोड बन जाने के बाद भी पेड़ नहीं कटने से लोगों में नाराज़गी व्याप्त है। 1.50 करोड़ रुपये की लागत से इसी साल फरवरी में करीब 2 KM लंबी और 16 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई है।
संवेदक मोहम्मद बिलाल ने बताया कि सड़क के बीचों बीच खड़ा पेड़ गांव के ही रहने वाले मोहम्मद नासिर का है। सड़क निर्माण के दौरान रास्ते के बीचों बीच पेड़ आने की बात सामने आई थी, नासिर से पेड़ हटवाने की बात कही गई, लेकिन वह नहीं मानें।
पेड़ हटाने के लिए नासिर को मुआवजे की भी पेशकश हुई लेकिन उस पर भी वह नहीं माने। इसके बाद कॉनट्रैक्टर ने पेड़ को उसी जगह छोड़कर सड़क निर्माण कार्य पूरा करवा दिया। अब राहगीरों के लिए यह पेड़ परेशानी का सबब बन गया है।
सड़क से गुज़रने वाले राहगीर किसी हादसे का शिकार नहीं हों, इसलिए पेड़ के दोनों साइड 'स्टॉप' साइन बोर्ड लगा दिया गया है। ग्रामीणों का की मानें तो रात में इस सड़क से गुज़रने में डर लगता है, कोई अनजान इन्सान इस रास्ते से गुज़रता है तो समझ ही नहीं पाता कि बीच में पेड़ है या कुछ और ही है।
ग्रामीणों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि जब सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, उसी वक्त सड़कों के बीचों बीच आ रहे पेड़ को हटवा दिया जाना चाहिए था। लेकिन पहल करने के बाद भी पेड़ नहीं हटा और निर्माण करवा दिया गया। आए दिन किसी अनहोनी का डर सताते रहता है। ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेते हुए परेशानियों को हल करे।












Click it and Unblock the Notifications