लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड की हो रही थी शादी, प्रेमी ने CM नीतीश से कहा- शादी रुकवा दीजिए, लड़की ने दिया ये जवाब
पटना। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसे कम करने के लिए देश भर में लॉकडाउन है। बिहार ने लॉकडाउन को 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि शादी में कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई है। आपको बता दें कि पहले ये लॉकडाउन 13 मई तक था। उसके बाद राज्य की हालत को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक की और कुछ नियमों में बदलाव कर लॉकडाउन को 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया। इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर दी। नीतीश कुमार के एक ट्वीट को देखते हुए एक युवक ने उनसे ऐसी अपील कर दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विस्तार से जानिए पूरा मामला

सीएम से प्रेमी ने किया गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने का अनुरोध
नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- बिहार में लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों यानी 16 से 25 मई 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। नीतीश कुमार के इस ट्वीट पर एक कथित प्रेमी ने इसी ट्वीट पर सीएम से एक अपील कर डाली। उसने सीएम से कहा उसकी गर्लफ्रेंड की शादी रुक जाएगी अगर लॉकडाउन में शादियों पर बैन लगा दिया जाए।
आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे सीएम साहब
पंकज कुमार गुप्ता नाम के एक लड़के ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर लिखा "सर अगर शादी-ब्याह पे भी रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी 19 मई को वह भी रुक जाती"। आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे।" बात यहीं आई गई नहीं हुई। पंकज के इस जवाब पर कथित लड़की ने भी जवाब दिया।
'लड़की' का जवाब-दिल में तुम्हीं रहोगे!
पंकज कुमार गुप्ता के ट्वीट पर नव्या कुमारी का जवाब भी आया। नव्या ने ट्वीट किया, 'तुम जब हमको छोड़कर पूजा से बात करने गए थे मैं भी बहुत रोती थी पंकज। आज मैं खुशी से शादी कर रही हूं तो ऐसा मत करो प्लीज़! लेकिन पंकज भले मैं शादी किसी से कर लूं दिल में तुम्हीं बसे रहोगे। शादी में जरूर आना, मैं तुम्हें देखकर विदा होना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications