'हम तीन पत्नियों को छोड़, अब चौथी के साथ मनाने जा रहा है सुहागरात'

जब उसका मन भर जाता है तो किसी दूसरी लड़की की तलाश में निकल जाता है और जैसे ही दूसरी लड़की मिलती है वो पहली पत्नी से अपना नाता तोड़ लेता है।

पटना। पटना में दो महिलाएं अपने पति के खिलाफ शिकायत करने के लिए जिले के एसएसपी मनु महाराज के पास पहुंची। जहां SSP से दोनों महिलाओं ने रोते हुए कहा कि सर हम दोनों का पति एक ही है और वो सिर्फ सुहागरात मनाने के लिए लड़कियों से शादी करता है। भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर हसीन सपना दिखाना और शादी कर उसके जिस्म से खिलवाड़ करना उसकी आदत बन चुकी है।

सभी पत्नियों के साथ किया एक जैसा सलूक

सभी पत्नियों के साथ किया एक जैसा सलूक

हमारे साथ भी उसने वैसा ही किया था। पहले प्यार का झूठा नाटक किया और घर वालों के खिलाफ हम से शादी कर ली। शादी के कुछ महीने तक हम दोनों साथ रहे फिर रोजाना बात-बात पर झगड़ा करना और घर से बाहर चले जाना उसकी आदत बन गई थी। जब हमने इस बारे में पता लगाया तो हमें पता चला कि उसने किसी और लड़की से शादी कर ली है। दूसरी लड़की के साथ शादी करने के कुछ महीने बाद उसे भी छोड़ वो तीसरी के पास पहुंच गया। अब तीसरी को भी छोड़कर चौथी से शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी हमें और हमारी सौतन को हुई फिर हम दोनों इसके खिलाफ शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे।

'सिर्फ सुहागरात की खातिर करता है शादी'

'सिर्फ सुहागरात की खातिर करता है शादी'

जानकारी के मुताबिक शादी करने का ये अजीबोगरीब मामला बिहार की राजधानी पटना का है। जहां पटना के मोकामा जिले का रहने वाला राहुल पटना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और भोली भाली लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके जिस्म के साथ खिलवाड़ करता है। जब उसका मन भर जाता है तो किसी दूसरी लड़की की तलाश में निकल जाता है और जैसे ही दूसरी लड़की मिलती है वो पहली पत्नी से अपना नाता तोड़ लेता है।

पहले ही कर चुका है तीन शादी और अब चला है चौथी के पास

पहले ही कर चुका है तीन शादी और अब चला है चौथी के पास

राहुल की पहली पत्नी निर्मला (काल्पनिक नाम) ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि साल 2011 में राहुल ने मेरे साथ प्यार का झूठा नाटक कर शादी की थी। शादी के कुछ महीनों तक उसने मेपे साथ रहने के बाद मारपीट करना और बात-बात पर विवाद खड़ा करना शुरू कर दिया। फिर एक दिन वो मुझे छोड़कर कहीं चला गया। जब उसकी तलाश शुरू की तो हमें पता चला कि मोकामा जिले के एक मंदिर में उसकी बहन की शादी हो रही है।

अचानक खुल गया जालसाज पति का राज

अचानक खुल गया जालसाज पति का राज

जानकारी मिलते ही हम उस मंदिर पहुंचे जहां एक महिला पहले से ही उसका इंतजार कर रही थी। क्योंकि राहुल ने उसके साथ भी शादी की थी और कुछ महीने बाद उसे छोड़कर मुझसे शादी कर ली। फिर हम दोनों ने राहुल के बारे में गांव के लोगों से पता लगाया तो ये पता चला कि इससे पहले भी वो कई शादी कर चुका है। अब हम लोगों को छोड़ किसी तीसरी लड़की के साथ रह रहा है। जिसके बाद हम लोग थाने पहुंचे और अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

'जल्द आरोपी होगा गिरफ्तार'

'जल्द आरोपी होगा गिरफ्तार'

वहीं मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि 2 महिलाओं के द्वारा लिखित शिकायत की गई है जिसमें एक युवक के द्वारा कई महिलाओं के साथ शादी कर उसके जिस्म के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। जल्द ही भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ सुहागरात मनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+