Maithili Thakur मधुबनी प्रिंट की साड़ी और मिथिला के पाग में पहुंची विधानसभा, इस भाषा में ली शपथ
Maithili Thakur News: बिहार की लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर 26 साल की उम्र में ही विधानसभा पहुंच गई हैं। अलीनगर से विधायक चुनी गई मैथिली ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। अपने शपथ ग्रहण को लेकर चर्चित गायिका काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। उन्होंने मीडिया का भी अभिवादन किया और कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए लगातार काम करूंगी। शपथ ग्रहण के खास मौके पर वह मिथिला की संस्कृति में रंगी हुई नजर आईं।
मैथिली ठाकुर ने शपथ ग्रहण के खास मौके के लिए मधुबनी प्रिंट की साड़ी चुनी थी। यह साड़ी अब पूरी दुनिया में जानी जाती है। मधुबनी पेंटिंग वाली इस साड़ी में युवा एमएलए काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। उन्होंने सिर पर पारंपरिक पाग भी पहना था और मैथिली भाषा में उन्होंने शपथ ली।

Maithili Thakur ने कहा, 'दिन-रात काम करूंगी'
अलीनगर से विधायक बनीं मैथिली इस विधानसभा की सबसे युवा सदस्य हैं। वह अपने लोकगीतों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगी। अब छुट्टी शब्द भूल चुकी हूं।
शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने का संदेश देते हुए अपना पहनावा चुना। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Maithili Thakur: चुनावी मैदान में मैथिली ठाकुर लहरा रहीं परचम? ये हैं इस बिहारी सिंगर की टॉप 10 गानों की लिस्ट
चर्चा में रहा था युवा विधायक का चुनाव प्रचार
मैथिली ठाकुर का चुनाव प्रचार काफी चर्चा में रहा था। पहले कुछ स्थानीय नेताओं ने ही उन्हें टिकट दिए जाने का विरोध किया था। हालांकि, उन्होंने धुआंधार चुनाव प्रचार किया और उनके समर्थन में बीजेपी के दिग्गजों ने भी वोट मांगे थे। आखिरकार बीजेपी के टिकट पर महज 26 साल की उम्र में विधायक बन गईं। मैथिली ने चुनाव प्रचार के दौरान यह भी कहा था कि मिथिला की संस्कृति और लोक पहचान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Maithili Thakur का 'ऐसा' वीडियो हुआ वायरल, सरेआम बताया अपना 'साइज', इंटरनेट पर मचा हंगामा












Click it and Unblock the Notifications